फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi explain the meaning of sanyasi

योगी के सामने नहीं आते भोगी, सन्यास का मतलब पलायन नहीं

Thu, 07 Sep 2017 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 07 Sep 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
cm yogi explain the meaning of sanyasi
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ

एक सवाल के जवाब में योगी आदित्यनाथ ने कहा, संन्यास का मतलब पलायन नहीं है। इसलिए वे यूपी में मिली जिम्मेदारी को बखूबी निभाना चाहते हैं। सुबह से लेकर देर रात तक काम करता रहता हूं। साबित कर दिया है कि जहां योगी रहते हैं, वहां भोगी नहीं आते।

विज्ञापन


योगी ने कहा, पिछले 15 वर्षों में यूपी ने काफी कुछ खोया। प्रशासनिक अधिकारी निर्णय लेने की क्षमता खो चुके हैं। उन्हें इसके लिए नए सिरे से तैयार करना होगा। बाढ़ आई तो अफसरों ने तत्काल राहत पहुंचाने में असमर्थता जाहिर कर दी। मैं खुद 19-20 जिलों में बाढ़ पीड़ितों तक स्टीमर से गया। 

विज्ञापन

10 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का बजट

उन्होंने कहा कि हमारा अच्छे काम मीडिया में नहीं आते। जब सत्ता संभाली थी तो खजाना खाली मिला। कर्मचारियों के वेतन देने के भी लाले थे। हमने किसानों का कर्ज माफ किया। गरीबों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 9.70 लाख और शहरी क्षेत्रों में एक लाख से ज्यादा आवास बनवा चुके हैं। भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगा पाने और चंद लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाएं बंद करने से ही यह काम कर पाए। आने वाले समय में प्रदेश का बजट 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाएंगे।

नेपाल से आने वाली नदियों के लिए बनाएंगे योजना
सीएम ने कहा कि हर साल पूर्वांचल में नेपाल से आने वाली नदियां काफी कहर ढाती हैं। इसकी रोकथाम के लिए नेपाल सरकार के साथ बातचीत करके कार्ययोजना तैयार करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed