फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi explain privatization and investment in bjp foundation day program

बिजली निजीकरण पर सीएम योगी ने दी सफाई, बोले-निवेश और निजीकरण में फर्क

Sat, 07 Apr 2018 02:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
cm yogi explain privatization and investment in bjp foundation day program
सीएम योगी आदित्यनाथ

शुकवार को राजधानी स्थित भाजपा कार्यालय में बीजेपी के स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिना किसी भेदभाव के लोक कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया है। इसी क्रम में हमने किसानों को लागत से डेढ़ गुना अधिक दाम दिलाने की घोषणा समेत 50 से अधिक योजनाओं की शुरुआत पिछले एक साल में की है। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण समेत राज्यपाल राम नाईक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय समेत कई नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सीएम योगी ने रक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश के सबसे पिछड़े जिले बुदेलखंड के विकास का जो खाका तैयार किया गया है, उस पर सरकार ने अमल करना शुरू कर दिया है। बुंदेलखंड को डिफेंस कॉरीडोर के रूप में विकसित करने के लिए सर्वे का काम हो चुका है। जल्द ही डीपीआर का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने रक्षा मंत्री व केंद्र सरकार का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली के निजीकरण पर दी सफाई

प्रदेश की बिजली व्यवस्था के निजीकरण पर सीएम योगी ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि निजीकरण से जुड़ा कोई प्रस्ताव न कैबिनट ने पास किया था और न ही निजीकरण की कोई बात हुई थी। निवेश और निजीकरण में फर्क होता है। प्रदेश के 1.40 करोड़ परिवारों तक आज भी बिजली नहीं पहुंची है। बिजली व्यवस्था में सुधार लाने के लिए निवेश किया जा रहा है और निवेश की संभावना से हम पीछे नहीं  हटे हैं।

किसी से कोई भेदभाव नहीं

दलित संगठनों के भारत बंद में हिंसा और उनके साथ भेदभाव के मुद्दे पर भी सीएम योगी ने खुलकर अपनी बात रखी। कहा कि सरकार किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करती। हिंसा में शामिल लोगों की वीडियो फुटेज के माध्यम से पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। पीएम आवास योजना, निशुल्क बिजली कनेक्शन जैसी अनेक योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ सबसे ज्यादा वंचित वर्ग के लोगों को ही मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed