फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi comment on akhilesh yadav for bungalow issue

बंगले के जरिए अखिलेश पर सीएम का वार, बोले-अपने परिवार के कल्याण से ही फुर्सत नहीं

Wed, 08 Aug 2018 12:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Aug 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
cm yogi comment on akhilesh yadav for bungalow issue
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्हें खुद के लिए बंगले बनवाने, अपने और परिवार के ही विकास व कल्याण तथा विदेशों में हवेलियां और होटल बनवाने से फुर्सत नहीं है वे अति पिछड़ों, दलितों व गरीबों के कल्याण के बारे में नहीं सोच सकते।

विज्ञापन


इस वर्ग को ऐसे लोगों से कोई उम्मीद नहीं करनी चाहिए। कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा सरकारों की स्वार्थी नीतियों के कारण गरीबों, पिछड़ों, दलितों का कल्याण नहीं हो पाया। योगी ने इन्हें विकास विरोधी बताते हुए ग्राम पंचायतों के तालाब प्रजापति समाज के लोगों को भी नि:शुल्क आवंटित करने की घोषणा की ताकि वे उससे मिट्टी निकाल सकें।
विज्ञापन

 
उन्होंने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा, पिछली सरकारों में नौकरी देने के लिए कुछ लोग झोला लेकर घूमते थे। अब यह नहीं होने वाला। सरकार ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई हैं। प्रजापति समाज के लिए माटी कला बोर्ड गठित किया गया है। धोबी, निषाद, नाई, विश्वकर्मा सहित अन्य जातियों के लिए भी कल्याणकारी योजनाएं बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को विश्वेश्वरैया सभागार में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित प्रजापति समाज के प्रदेश भर से आए प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि अति पिछड़े, दलित, गरीब और वंचित समाज के लोग इस सच को जान गए हैं कि उनके हितों पर डाका डालने वाले कौन हैं। इसलिए सपा- बसपा जैसे दल लाख कोशिशों के बावजूद पिछड़ों, दलितों और गरीबों को बहका नहीं पाएंगे।

सम्मेलन में मौजूद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधि के रूप में प्रधानमंत्री मोदी देश का मान बढ़ा रहे हैं। विपक्षी दल मोदी रोको प्रतियोगिता में लगे हैं। पिछड़ों व दलितों को यह अभियान चलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। भाजपा ने सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम किया। माटी कला बोर्ड का गठन इसी की एक कड़ी है। इसका महत्व बाद में पता चलेगा।

अति पिछड़ों व अति दलितों का हक मारा

मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस की सरकारें लूटती थीं। भारत का पैसा विदेशों में जमा किया। सपा-बसपा सरकार के नेता अपने परिवार और बंगलों, हवेलियों की चिंता में डूबे रहे। इन्होंने पिछड़ों के नाम पर अति पिछड़ों और दलितों के नाम पर अति दलितों का हक मारा। प्रदेश में 1645 गांव और कई जातियों को आजादी के बाद किसी योजना का लाभ नहीं मिला था। हमने इन्हें लाभ दिया।

कार्यक्रम को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान,  पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बाबू राम निषाद, प्रदेश महामंत्री एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रभारी विजय बहादुर पाठक, सहप्रभारी ब्रज बहादुर, प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति और विधायक ब्रजेश प्रजापति ने संबोधित किया।

संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश गोला ने किया। इस मौके पर प्रजापति समाज के प्रतिनिधियों ने भाजपा से संगठन और सरकार में प्रतिनिधित्व देने की मांग की। कहा, प्रजापति समाज भाजपा का परम्परागत वोट बैंक है, लेकिन आबादी की तुलना में उन्हें प्रतिनिधित्व नहीं मिला। 

जो अमेठी का विकास नहीं करा सके वे प्रदेश का क्या कराएंगे

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने मोदी रोको अभियान को पिछड़ा व दलित विरोधी करार दिया। साथ ही पिछड़ों और दलितों से  2014 और 2017 की तरह इस बार भी भाजपा के साथ खड़ा होने का आह्वान किया। कहा, 15 महीने में सरकार ने जितना काम कर दिया, उतना 15 साल में नहीं हुआ। लोकसभा चुनाव में मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का सबसे बड़ी जिम्मेदारी पिछड़ी जातियों की है। राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने की बात करते हैं लेकिन जो अमेठी व रायबरेली का विकास नहीं कर सके वे देश और प्रदेश का क्या कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed