फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi cabinet changed a decision of akhilesh yadav government

कैबिनेट का फैसला: कुंभ में 1 लाख 22 हजार शौचालय बनाने को मंजूरी व पलटा गया अखिलेश सरकार का एक फैसला

Tue, 18 Sep 2018 11:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Sep 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
cm yogi cabinet changed a decision of akhilesh yadav government
Kumbh mela

प्रदेश सरकार ने प्रयाग में होने वाले कुंभ-2019 को ‘दिव्य कुंभ-भव्य कुंभ’ के रूप में गरिमा देने के लिए पूरे मेला क्षेत्र को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) रखने का फैसला किया है। कैबिनेट ने इसके लिए वृहद स्वच्छता कार्ययोजना को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने 15 जनवरी से 4 मार्च 2019 तक होने वाले कुंभ मेले में स्वच्छता को लेकर बड़ी कार्ययोजना बनाई है। पूरे मेला क्षेत्र को खुले में शौचमुक्त व कूड़े के प्रबंधन के साथ तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी व्यवस्था के लिए 122500 शौचालयों का निर्माण होगा।
विज्ञापन


इनमें 47500 शौचालय नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा और 75000 शौचालय राज्य सरकार बनाएगी। नमामि गंगे योजना के तहत ये शौचालय सेप्टिक टैंक युक्त होंगे। शर्मा ने बताया कि मेले की स्वच्छता के लिए 292.85 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एनएमसीसी की ओर से 131.60 करोड़ रुपये और राज्य सरकार की ओर से 161.25 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसकी वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृतियां जारी करने की कार्यवाही हो रही है।

उन्होंने बताया कि शौचालयों को किराए पर लेने के लिए कमिश्नर इलाहाबाद की अध्यक्षता में निविदा समिति बनाई गई है। स्वच्छता की कार्ययोजना में किसी बदलाव के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।

योगी सरकार ने पलटा अखिलेश सरकार का फैसला

प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अखिलेश यादव सरकार के एक और फैसले को पलट दिया है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि इस हेलीपैड व अतिथि गृह का निर्माण लखनऊ विकास प्राधिकरण ने कराया था और इसके रखरखाव की जिम्मेदारी राज्य संपत्ति विभाग को दी गई थी।

2015 में तत्कालीन कैबिनेट ने इसे राज्य संपत्ति विभाग से लेकर नागरिक उड्डयन विभाग को दे दिया था। शर्मा ने बताया कि हेलीपैड व गेस्ट हाउस फिर से राज्य संपत्ति को देने का फैसला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed