फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi cabinet can pass many plan on name of atal bihari vajpayi

कैबिनेट की बैठक आज: अटल से जुड़ी कई योजनाओं को मिल सकती है मंजूरी

Tue, 21 Aug 2018 12:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
cm yogi cabinet can pass many plan on name of atal bihari vajpayi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनके नाम से जुड़ी कई योजनाओं के प्रस्ताव को मंजूरी देने की तैयारी है। कैबिनेट वित्त वर्ष 2018-19 के अनुपूरक बजट को भी मंजूरी देगी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट के एजेंडे में पहला प्रस्ताव पूर्व पीएम के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित करने का है। इसमें अटलजी के देश-दुनिया व विशेष तौर पर यूपी के प्रति किए गए विशेष योगदानों का उल्लेख करते हुए शोक प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद अटलजी से जुड़े प्रमुख स्थलों के लिए कई योजनाओं के एलान की भी तैयारी है। बैठक में अनुपूरक बजट, निवेशकों से जुड़ी परियोजनाओं के प्रोत्साहन सहित कई अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रिम जमानत की व्यवस्था लागू करेगी सरकार

प्रदेश सरकार सुप्रीमकोर्ट में किए वादे के मुताबिक राज्य में अग्रिम जमानत की व्यवस्था लागू करने जा रही है। इससे जुड़े विधेयक के मसौदे को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। इस विधेयक को विधानमंडल के मानसून सत्र में पेश करने की तैयारी है।

गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार अग्रिम जमानत की व्यवस्था दंड प्रक्रिया संहिता में करने जा रही है। इसे कुछ शर्तों के साथ लागू किया जाएगा। इससे जुड़ा मसौदा तैयार है। दरअसल पिछले दिनों सुप्रीमकोर्ट में प्रदेश सरकार की ओर से एडीशनल एडवोकेट जनरल ने राज्य में अग्रिम जमानत की व्यवस्था लागू करने का वादा किया था। 

पूर्व पीएम अटल और आयुष्मान पर केंद्रित होगा अनुपूरक बजट

वित्त वर्ष 2018-19 का पहला अनुपूरक बजट भी कैबिनेट के एजेंडे का हिस्सा है। प्रदेश कैबिनेट करीब 40 हजार करोड़ रुपये के अनुपूरक प्रस्तावों को मंजूरी दे सकती है। इनमें पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने से जुड़ी कई परियोजनाएं शामिल होंगी।

लखनऊ में नया चिकित्सा विश्वविद्यालय, बलरामपुर में केजीएमयू का सेटेलाइट सेंटर, कानपुर के डीएवी डिग्री कॉलेज को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में डवलप करने के साथ आगरा के बटेश्वर में स्मारक की स्थापना जैसे प्रस्ताव शामिल हैं। ये चारों स्थान अटलजी से जुड़े हैं। अटलजी के नाम पर प्रदेश में एक आयुष विश्वविद्यालय स्थापना का भी प्रस्ताव है। कैबिनेट इन प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय करेगी। साथ ही ‘मोदी केयर’ के रूप में पेश की जा रही ‘आयुष्मान भारत’ योजना का भी एलान अनुपूरक बजट में होगा। इस योजना में गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक इलाज की सुविधा देने का पहले ही एलान कर हो चुका है।

10 निवेश प्रोजेक्ट पर प्रोत्साहन को मिलेगी मंजूरी 

योगी सरकार ने सत्ता में आने के बाद नई औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2017 को मंजूरी दी थी। इसके तहत निवेश करने वाले उद्यमियों ने सरकार के सामने 10 प्रोजेक्ट का कार्य पूरा होने का हवाला देते हुए नियमानुसार रियायतें व सुविधाएं देने का आवेदन किया था। औद्योगिक विकास विभाग ने करीब 3000 करोड़ रुपये से जुड़े निवेश प्रोजेक्ट पर रियायतें व सुविधाएं देने से जुड़ा प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है जिसे मंजूरी मिल सकती है।

प्रसंस्कृत तिल निर्यात प्रोत्साहन योजना पर लग सकती है मुहर

कृषि विभाग ने प्रदेश से प्रसंस्कृत तिल के निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए उप्र. प्रसंस्कृत तिल निर्यात प्रोत्साहन योजना तैयार की है। यह योजना 2018 से 2023 तक के लिए प्रस्तावित है। इस योजना को भी कैबिनेट हरी झंडी दे सकती है। सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो के (समूह क और समूह ख के आर्थिक और प्राविधिक पद) सेवा नियमावली-1993 में संशोधन के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed