शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारीजनों को अब दोगुनी सहायता, मिलेंगे 50 लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारीजनों को दी जाने वाली सहायता राशि 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पुलिस स्मृति दिवस पर यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों का पौष्टिक आहार भत्ता भी बढ़ा दिया गया है। यही नहीं, स्वतंत्रता व गणतंत्र दिवस पर अब 200 की जगह 950 पुलिसकर्मियों को प्रशंसा चिह्न दिए जाएंगे।
पुलिस लाइस में शहीदों को पुष्पापंजिल अर्पित करने और पुलिस स्मृति दिवस परेड की सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने पुलिसकर्मियों को भरोसा दिलाया कि पुलिसकर्मियों की सुविधाओं और उनकी समस्याओं को हल किया जाएगा। सीएम ने बताया कि बीते एक साल में देशभर में शहीद 370 जवानों में से 76 यूपी के थे।
सहायता राशि
पहले
20 लाख रुपये शहीद पुलिसकर्मी के आश्रितों को
5 लाख रुपये शहीद के माता-पिता को
अब
40 लाख रुपये शहीद के आश्रितों को
10 लाख रुपये माता-पिता को
एसपी से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का पौष्टिक आहार भत्ता बढ़ा
एसपी से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का पौष्टिक आहार भत्ता बढ़ा--800 रुपये
1200 रुपये
निरीक्षक से लिपिक संवर्ग तक के कर्मियों को, अभी 900 रुपये मिलते हैं।
1500 रुपये
हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को, अभी 1050 रुपये मिलते हैं।
1350 रुपये
चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को, अभी मिलते हैं 950 रुपये।