फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi attended a programme organised by businessman of utttar pradesh

कैराना, कांधला से अब व्यापारी नहीं, अपराधी कर रहे पलायन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Fri, 24 Nov 2017 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 24 Nov 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
cm yogi attended a programme organised by businessman of utttar pradesh
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने आठ महीने में व्यापारियों के हितों को संरक्षण देकर उनके अनुकूल माहौल तैयार किया है। यही वजह है कि कैराना, कांधला सहित पश्चिमी यूपी से पलायन कर गए व्यापारी पुन: लौट गए हैं, अब संगठित गिरोह के अपराधी व माफिया पलायन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की नई औद्योगिक नीति से प्रदेश में निवेश के साथ औद्योगिक व व्यापारिक विकास का माहौल बनेगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को कंवेंशन सेंटर में लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से आयोजित 'व्यापारी सम्मेलन, संवाद एवं सम्मान' कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में प्रदेश के बहुत से क्षेत्रों में व्यापारियों ने संगठित आपराधिक गिरोह व माफिया के भय से पलायन किया। उनकी सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती व्यापारियों के हितों की रक्षा कर उनके अनुकूल माहौल बनाना था।
विज्ञापन


सरकार ने आठ महीने में संगठित गिरोह, माफिया सरगनाओं को चिंहित कर उनके खिलाफ सघन अभियान चलाया उसका परिणाम है कि  कैराना, कांधला व पश्चिमी यूपी में में 90 प्रतिशत व्यापारी वापस लौट आए हैं, अब अपराधी वहां से पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की नई औद्योगिक नीति में औद्योगिक नीति के साथ वस्त्रोद्योग की नई नीति, आईटी नीति, नागरिक उडय़न नीति, पर्यटन की नीति को शामिल करते हुए व्यापारिक व औद्योगिक माहौल तैयार करने का काम शुरू किया है। नई औद्योगिक नीति से प्रदेश में औद्योगिक व व्यापारिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।


उन्होंने व्यापारियों से लखनऊ नगर निगम चुनाव में महापौर प्रत्याक्षी संयुक्ता भाटिया और पार्षद पद पर सभी 110 प्रत्याक्षियों को जिताने का आह्वान किया। कार्यक्रम को  विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक, चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन, भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, प्रदेश मंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, महापौर प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया, प्रशांत भाटिया, लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, प्रशांत भाटिया आदि ने भी सम्बोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed