फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi attacked on opposition and said that DNA of Indi alliance and Pakistan is same

CM योगी ने की ताबड़तोड़ रैलियां: 'कांग्रेसियों में घुसी औरंगजेब की आत्मा; पाकिस्तान और INDI गठबंधन का DNA एक'

Sun, 12 May 2024 09:15 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर/अमेठी/ बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर/अमेठी/ बहराइच Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 May 2024 09:15 PM IST
सार

सीतापुर जिले के सिधौली में सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान और इंडी गठबंधन का डीएनए मिलता-जुलता है। कांग्रेस के समय यहां लोग भूखों मरते थे। अब यह बीमारी पाकिस्तान को समर्थन देकर कांग्रेस ने वहां फैला दी।

विज्ञापन
CM Yogi attacked on opposition and said that DNA of Indi alliance and Pakistan is same
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को होने वाले चौथे चरण के चुनाव से पहले रविवार को सीतापुर, अमेठी और बहराइच में ताबड़तोड़ जनसभा कर सपा व कांग्रेस को ललकारा। गौरीगंज के माधवपुर में कहा कि कांग्रेसियों के भीतर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। इसी कारण वह हमारी संपत्ति छीनने की बातें कर रहे हैं। सीतापुर जिले के सिधौली में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और इंडी गठबंधन का डीएनए मिलता जुलता है। कांग्रेस के समय यहां लोग भूखों मरते थे। अब यह बीमारी पाकिस्तान को समर्थन देकर कांग्रेस ने वहां फैला दी। लोग वहां भूखों मरने लगे। मोदी ने 10 वर्ष में जितनी आबादी पाकिस्तान की है उससे बड़ी आबादी को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है।

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से वे लोग ही परेशान हैं जो या तो भ्रष्टाचारी हैं या भारत के विकास को देखना नहीं चाहते। इसमें दो ही प्रकार के लोग आ रहे हैं, एक सपा-कांग्रेस का गठबंधन और दूसरा पाकिस्तान। दोनों के स्वर भारत के विरोध में, भारतीयता के विरोध में, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के विरोध में, भारत के अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ी जातियों के विरोध में और बेटी व व्यापारी के विरोध में बरबस उठते दिखाई दे रहे हैं। यही समय है...सही समय है, जो देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं उन लोगों की जमानत जब्त करा दीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण में सेंध लगाने की रच रहे साजिश
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस-सपा बाबा साहब के संविधान से छेड़छाड़ करके अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ी जाति के लोगों के आरक्षण में सेंध लगाने की साजिश रच रहे हैं। योगी ने कहा कि इंडी गठबंधन के महत्वपूर्ण घटक आरजेडी के लालू प्रसाद ने बिहार में कहा भी है कि मुसलमानों को ओबीसी का आरक्षण देंगे। क्या हम इसे स्वीकार करेंगे?

विज्ञापन

बहराइच में सीएम योगी बोले- रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच है मौजूदा चुनाव
चौथे चरण के बाद पूरे देश में आधा चुनाव संपन्न हो जाएगा। पूरे देश में अब तक मोदी लहर चल रही थी, लेकिन अगले चरणों में अब यही लहर सुनामी में बदलने वाली है। जनता ने ठान लिया है कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। यह बातें रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा पयागपुर में आयोजित जनसभा में कहीं।

सीएम योगी बोले- राम मंदिर बनने से दो ही लोग नाराज
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरा चुनाव रामभक्तों व राम विद्रोहियों के बीच चल रहा है। कभी रामद्रोही विजयी नहीं हुए। अगर रामद्रोही विजयी होता तो आज हम रावण व मेघनाद की पूजा करते। अयोध्या में पांच सौ साल का इंतजार समाप्त हो चुका है। शीघ्र ही अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को भी फोरलेन बना दिया जाएगा, जिससे सभी को लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा कहती थी कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता, वहीं कांग्रेस राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करती थी। अब कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि भारत में राम मंदिर का निर्माण भारत के विपरीत हुआ है, वहीं सपा के राष्ट्रीय महासचिव कह रहे हैं राममंदिर का निर्माण बेकार हुआ है। राममंदिर बनने से दो ही लोग नाराज हैं, एक रामद्रोही व दूसरा पाकिस्तान।

पाकिस्तान से जिसको प्यार, वह पाकिस्तान जाए: सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने अमेठी के गौरीगंज के माधवपुर में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन चरण पूरे हो चुके हैं। पूरे देश के अंदर चौथे चरण का चुनाव कल है। एक बार फिर मोदी सरकार, अबकी बार 400 पर की जब हम बात करते हैं तो इंडी गठबंधन को चक्कर आता है। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 273 सीट चाहिए, जब कांग्रेस इतने सीटों पर चुनाव ही नहीं लड़ पा रही है तो फिर अंदाजा लगा लीजिए। मुख्यमंत्री ने अयोध्या के राममंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि यह तो अवध क्षेत्र है। एक नया सवेरा है। आप सभी को भगवान राम के विराजमान होने की बधाई। पाकिस्तान से जिसको प्यार है, वो पाकिस्तान में जाय।

दादी की राह पर पोता भी चल रहा: सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज, हर घर जल योजना, हाईवे, वन जिला वन प्रोडक्ट, हर तहसील में फायर स्टेशन और गरीब कल्याण की योजनाओं की बाढ़ आ गई है। भारत में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है और पाकिस्तान में 24 करोड़ लोग भुखमरी से मर रहे हैं। पूरे भारत में किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है, 12 करोड़ घरों को शौचालय दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या कर रही थी कांग्रेस की सरकार। गरीबों को मकान नहीं दे सकती थी, शौचालय नहीं दे सकती थी। दादी की राह पर पोता भी चल रहा है। जब उससे पूछा गया तो उसने कहा कि गरीबी एक झटके में मिटा देंगे, कैसे मिटाएंगे संपत्ति का सर्वे करेंगे, आपके बाप दादाओं की जितनी विरासत होगी, उसे कांग्रेसी जबरन कब्जा करने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री ने राममंदिर के मुद्दे पर सपा को भी घेरा। कहा कि कांग्रेस की सहयोगी सपा ने पहले राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े किए। राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं। आतंकवादियों से मुकदमे हटाने का प्रयास किया। अब राममंदिर के बनने पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed