{"_id":"5e0dc4df8ebc3e880106769d","slug":"cm-yogi-asks-report-of-ssp-noida-vaibhav-krishna","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी नोएडा के कथित वीडियो वायरल होने का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, आईजी रेंज से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी नोएडा के कथित वीडियो वायरल होने का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, आईजी रेंज से मांगी रिपोर्ट
Thu, 02 Jan 2020 03:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Jan 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण के कथित वायरल वीडियो मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वत: संज्ञान लिया है। उन्होने मामले पर आईजी रेंज मेरठ आलोक सिंह से जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
इस मामले के जांच की जिम्मेदारी मेरठ रेंज के एडीजी आलोक सिंह की निगरानी में एसपी हापुड़ संजीव सुमन को सौंपी गई थी।
इस संबंध में डीजीपी ने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में एसएसपी की ओर से नोएडा के सेक्टर 20 थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
दिलचस्प यह है कि नोएडा के एसएसपी 2010 बैच के अधिकारी हैं और उनके कथित वायरल वीडियो की जांच उनसे चार साल जूनियर 2014 बैच के आईपीएस संजीव सुमन करेंगे। संजीव सुमन का बतौर एसपी हापुड़ पहला जिला है।
विज्ञापन