{"_id":"5b20b1c54f1c1bda6e8b7bb6","slug":"cm-yogi-announces-compensation-in-mainpuri-bus-accident-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी हादसा : सीएम योगी ने जताया शोक, मृतकों के आश्रितों और घायलों को मुआवजे की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी हादसा : सीएम योगी ने जताया शोक, मृतकों के आश्रितों और घायलों को मुआवजे की घोषणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में हुई भीषण बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक जताया है। सीएम ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने मैनपुरी प्रशासन को घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज करने के भी निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने मृतात्माओं की शांति और उनके परिवारीजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति की कामना करते हुए उनके प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।
बता दें कि मैनपुरी जिले में बुधवार सुबह इटावा-मैनपुरी हाईवे पर एक वॉल्वो बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 17 यात्रियों को मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, वॉल्वो बस जयपुर से फर्रूखाबाद के लिए जा रही थी। रास्ते में इटावा-मैनपुरी मार्ग पर कीतरपुर के पास डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई।
हादसे के बाद हाईवे पर लाशें बिछ गई। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को मैनपुरी जिला अस्पताल और सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले ज्यादातर लोग फर्रुखाबाद जिले के रहने वाले हैं। पुलिस शवों की पहचान करने का प्रयास कर रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक बस तेज रफ्तार से जा रही थी। डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई।