फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi announced Buddhist pilgrimage and Panch Takht Yatra scheme

UP News: श्रद्धालुओं को बौद्ध तीर्थ दर्शन और पंच तख्त यात्रा कराएगी योगी सरकार, मिलेगा इतना आर्थिक सहयोग

Sat, 05 Jul 2025 04:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Jul 2025 04:03 PM IST
सार

सीएम ने बौद्ध तीर्थ दर्शन और पंच तख्त यात्रा योजना की घोषणा की। श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए 10 हजार की मदद मिलेगी। सीएम ने कहा कि श्रद्धालु चयन में पारदर्शिता हो। कमजोर आय वर्ग को वरीयता दी जाए।

विज्ञापन
CM Yogi announced Buddhist pilgrimage and Panch Takht Yatra scheme
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बौद्ध और सिख श्रद्धालुओं की धार्मिक यात्राओं की आस पूरी करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को बैठक में निर्देश दिया कि बौद्ध श्रद्धालुओं की विशिष्ट तीर्थ यात्राओं के लिए बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना और सिख श्रद्धालुओं के लिए पंच तख्त यात्रा योजना शुरू की जाए।

विज्ञापन


इन योजनाओं के माध्यम से प्रति श्रद्धालु को 10 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग किया जाएगा। ताकि वे अपनी आस्था के प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा सुलभता से कर सकें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि दोनों योजनाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन की जाए। श्रद्धालुओं के चयन में पूरी पारदर्शिता के साथ कमजोर आय वर्ग के लोगों को वरीयता दी जानी चाहिए। दोनो ही योजनाएं आईआरसीटीसी के सहयोग से चलाई जाएंगी।

विज्ञापन

दोनों योजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लागू की जाएं

मुख्यमंत्री ने योजना के लाभार्थियों के चयन में बौद्ध भिक्षुओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ये दोनों योजनाएं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और धार्मिक आस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लागू की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थ यात्राएं भारतीय संस्कृति में आत्मिक उत्थान और सामाजिक समरसता का माध्यम रही हैं। ऐसे में राज्य सरकार का दायित्व है कि वह नागरिकों को उनकी आस्था से जुड़े स्थलों तक पहुंचने में सहायता प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के पांच पवित्र ‘तख्त साहिब’ स्थल की यात्रा कराई जाएगी

बता दें कि बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य प्रदेश के निवासी हिन्दू-बौद्ध श्रद्धालुओं को देश के विभिन्न भागों में स्थित बौद्ध तीर्थ स्थलों की यात्रा की साध पूरी कराना है। वहीं पंच तख्त यात्रा योजना सिख श्रद्धालुओं के लिए होगी। इसके अंतर्गत प्रदेश के निवासी सिख श्रद्धालुओं को भारत के पांच पवित्र ‘तख्त साहिब’ स्थल की यात्रा कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed