फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi announced Auraiya medical college will be named after Ahilyabai Holkar

UP News: सीएम योगी ने किया एलान, अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर होगा औरैया का मेडिकल कॉलेज

Thu, 22 May 2025 08:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 May 2025 08:53 PM IST
सार

सीएम योगी ने अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के तहत आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया। इस दौरान एलान किया कि औरैया के मेडिकल कॉलेज का नाम अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर होगा। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है, किसी को छेड़ता नहीं है। अगर कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता भी नहीं।

विज्ञापन
CM Yogi announced Auraiya medical college will be named after Ahilyabai Holkar
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के तहत आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों को जाति, मत या मजहब के आधार पर नहीं बांटा जा सकता। पिछली सरकारों ने महापुरुषों को विभाजित करने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


सपा सरकार में औरैया में माता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर स्थापित डिग्री कॉलेज का नाम बदलने का प्रयास किया गया। सीएम ने औरैया मेडिकल कॉलेज का नाम माता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सकारात्मक ऊर्जा से देश के 140 करोड़ लोग प्रेरित हो रहे हैं। वर्ष 2014 से पहले की सरकारों ने राम और कृष्ण को काल्पनिक बताया। 
विज्ञापन


रामसेतु को तोड़ने की कोशिश की। तब भ्रष्टाचार, अराजकता व राजनीतिक साजिश का बोलबाला था। मोदी सरकार ने नेशन फर्स्ट का भाव पैदा किया, जिससे देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सीएम ने कहा नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता भी नहीं। ऑपरेशन सिंदूर इसका जीवंत उदाहरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

1725 से 1795 तक आदर्श शासन की स्थापना की

सीएम ने कहा, अहिल्याबाई ने छोटी उम्र में विवाह के बावजूद शिक्षा जारी रखी और 1725 से 1795 तक आदर्श शासन की स्थापना की। पशुपतिनाथ, रामेश्वर, महाकाल, काशी विश्वनाथ, सोमनाथ और बंगाल तक के मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। बनारस की तरह माहिष्मति की सीढ़ियां और नर्मदा घाट की भव्यता उनके भव्य शासन की गवाही है। 


यह भी पढ़ेंः-  UP News: दुष्कर्म मामले में सांसद राकेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, सभी कार्यवाहियों पर लगी अंतरिम रोक


उन्होंने कहा कि प्रदेश में सात वर्किंग वीमेन हॉस्टल अहिल्याबाई के नाम पर बनाए जा रहे हैं। नारी वंदन अधिनियम और शासन की अन्य योजनाओं के माध्यम से नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। पीएसी की तीन वाहिनियों का नाम अवंतीबाई, झलकारी बाई और वीरांगना ऊदा देवी के नाम पर रखा गया है।

लोगों को बताएं अहिल्याबाई होल्कर का योगदान

सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अगले 10 दिनों तक लोगों को माता अहिल्याबाई के जीवन और योगदान के बारे में बताएं। पूरे देश में 21 से 31 मई तक पीएम मोदी के नेतृत्व में अहिल्याबाई के सम्मान में कार्यक्रम हो रहे हैं। संगोष्ठी में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मंत्री अजीत पाल, कार्यक्रम संयोजक संजय राय आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed