फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High court has put interim stay on all proceedings against MP Rakesh Rathore in misdeeds case

UP News: दुष्कर्म मामले में सांसद राकेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, सभी कार्यवाहियों पर लगी अंतरिम रोक

Thu, 22 May 2025 08:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 May 2025 08:27 PM IST
सार

दुष्कर्म मामले में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने सीतापुर के ट्रायल कोर्ट में उनके खिलाफ चल रही सभी कार्यवाहियों पर अंतरिम रोक लगा दी है। सांसद ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। 

विज्ञापन
High court has put interim stay on all proceedings against MP Rakesh Rathore in misdeeds case
सांसद राकेश राठौर - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ से दुष्कर्म के मामले में बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने सीतापुर के ट्रायल कोर्ट में उनके खिलाफ चल रही सभी कार्यवाहियों पर मामले की अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। मामले को 28 जुलाई से शुरू होने वाले सप्ताह में सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने यह आदेश राकेश राठौर द्वारा दाखिल पुनरीक्षण याचिका पर दिया। इसमें ट्रायल कोर्ट के बीती पांच मई के उस आदेश को चुनौती दी गई थी। इसमें राठौर को दुष्कर्म मामले से आरोपमुक्त करने की अर्जी खारिज कर दी गई थी। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई तक पांच मई के इस आदेश पर भी रोक लगा दी है।

विज्ञापन

अभियोजन और सरकारी वकील ने दी दलीलें 

राठौर के अधिवक्ता का कहना था कि अभियोजन के आरोप आधारहीन हैं, क्योंकि, तथ्यों से कथित दुष्कर्म की घटना सही नहीं है। उधर, सरकारी वकीलों ने यह कहकर याचिका का विरोध किया कि मामले में अभियुक्त राठौर के खिलाफ ठोस साक्ष्य हैं, जिनका मूल्यांकन अभी आरोप तय करने के स्तर पर नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- PPS Transfer In UP: यूपी में 25 पीपीएस अफसरों के तबादले, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी?


कोर्ट ने मामले के तथ्यों के मद्देनजर याचिका पर अगली सुनवाई तक के लिए ट्रायल कोर्ट में राठौर के खिलाफ इस मामले में चल रही सभी कार्यवाहियों पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने पुनरीक्षण याचिका विचारार्थ मंजूर कर मामले में राज्य सरकार समेत पक्षकारों को जवाब दाखिल करने को दो सप्ताह का समय दिया है।

मामले में सांसद राठौर जमानत पर हैं

अभियोजन के मुताबिक एक 49 वर्षीय विवाहित महिला ने 17 जनवरी 2025 को कोतवाली सीतापुर में राठौर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाकर आरोप लगाया है कि उन्होंने चार साल से उसका यौन उत्पीड़न किया। इस मामले में राठौर जमानत पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed