{"_id":"5fc736f98ebc3e9bf4623e08","slug":"cm-yogi-aditynatah-meets-to-adani-for-investment-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भारी-भरकम निवेश के लिए अडानी ग्रुप तैयार, मुंबई में अडानी ने की मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भारी-भरकम निवेश के लिए अडानी ग्रुप तैयार, मुंबई में अडानी ने की मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात
Wed, 02 Dec 2020 12:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने प्रणव अडाणी ने मुलाकात की।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुंबई में जाने-माने उद्योगपति और अडानी एग्री फ्रेश लिमिटेड के एमडी प्रणव अडानी ने मुलाकात की। इस दौरान उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने को लेकर अहम वार्ता हुई, जिसके शीघ्र ही नतीजे निकलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अडानी ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में डाटा सेंटर की स्थापना में निवेश के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने इंटीग्रेटेड फूड पार्क में निवेश करने में भी रुचि दिखाई साथ ही यूपी को सौर ऊर्जा बेचने की इच्छा भी जताई।
विज्ञापन
अडानी ने बिजली पारेषण के क्षेत्र में निवेश के लिए भी कार्ययोजना सामने रखी। इस दौरान ट्रांसमिशन से संबंधित कुछ मुद्दों पर भी चर्चा हुई और इन्हें हल करने पर सहमति बनी। अडानी ने उत्तर प्रदेश में बन रहे एक्सप्रेस-वे में निवेश की संभावनाओं को आकर्षक बताते हुए इसमें भी रुचि ली।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में निवेश के लिए अनुकूल माहौल है। वहां निवेश करने वाले उद्यमियों के लिए सरकार की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात काफी कारगर रही।