{"_id":"6751b36bddbc8545b20da739","slug":"cm-yogi-adityanath-wishes-devendra-fadnavish-for-being-chief-minister-of-maharashtra-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुख्यमंत्री योगी ने दी शुभकामनाएं, बोले - फडणवीस के नेतृत्व में प्रगति और समृद्धि हासिल करेगा महाराष्ट्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुख्यमंत्री योगी ने दी शुभकामनाएं, बोले - फडणवीस के नेतृत्व में प्रगति और समृद्धि हासिल करेगा महाराष्ट्र
Thu, 05 Dec 2024 07:36 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Dec 2024 07:36 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में विकसित महाराष्ट्र-सुरक्षित महाराष्ट्र की संकल्पना की सिद्धि के साथ ही राज्य सुशासन के सुपथ पर अविराम बढ़ते हुए प्रगति और समृद्धि के नवीन मानक स्थापित करेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और एकनाथ शिंदे तथा अजीत पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। योगी बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मुंबई गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई एवं शुभकामनाएं।
विज्ञापन
पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन व आपके (फडणवीस) कुशल नेतृत्व में विकसित महाराष्ट्र-सुरक्षित महाराष्ट्र की संकल्पना की सिद्धि के साथ ही राज्य सुशासन के सुपथ पर अविराम बढ़ते हुए प्रगति और समृद्धि के नवीन मानक स्थापित करेगा।
विज्ञापन
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र चुनाव में ताबड़तोड़ रैलियां की थी। उन्होंने महाराष्ट्र में चार दिन चुनाव प्रचार किया था, जिसमें 24 प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील की थी। इसमें से 22 सीटों पर महायुति गठबंधन के प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है।
विज्ञापन