{"_id":"5c7ecfc9bdec2214254455d4","slug":"cm-yogi-adityanath-will-distribute-appointment-letter-to-martyrs-family-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज देंगे 24 शहीद जवानों के परिजनों को नौकरी का पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज देंगे 24 शहीद जवानों के परिजनों को नौकरी का पत्र
Wed, 06 Mar 2019 01:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ बुधवार को दोपहर साढ़े तीन बजे अपने सरकारी आवास पर शहीद जवानों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने का नियुक्ति पत्र देंगे और उनका सम्मान भी करेंगे। अमर शहीद सम्मान कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री 24 शहीद जवानों के परिजनों को नियुक्ति पत्र देंगे।
आपको बता दें कि पिछले महीने पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सुपरटेक लिमिटेड ने दो शहीदों के परिवारों को घर आवंटित किए हैं। यह यूपी और उत्तराखंड के टाउनशिप में हैं।
शहीद कांस्टेबल प्रदीप कुमार के परिजनों को यूपी में यमुना प्राधिकरण के तहत गोल्फ कंट्री (गोल्फ विलेज) के ए3 टावर अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 308 आवंटित किया गया है। यह टू बीएचके होगा।
विज्ञापन
इसी तरह से शहीद कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह के परिजनों को उत्तराखंड के पंतनगर (ऊधम सिंह नगर) में सेक्टर-2 में बने रिवर क्रेस्ट का फ्लैट नंबर 608 आवंटित किया गया है। फ्लैट के अलावा शहीद के परिजनों को कार पार्किंग, पावर बैक-अप, व्यू पीएलसी, लीज रेंट, इलेक्ट्रिक मीटर शुल्क, आईएफएमसी शुल्क और वन-टाइम क्लब मेंबरशिप का खर्च भी उठाने का फैसला लिया गया है।