फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath visits hospital to inspect vaccination drive.

कोरोना वैक्सीनेशन: टीकाकरण का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, युवाओं से की बात

Sat, 01 May 2021 11:31 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 May 2021 11:31 AM IST
सार

यूपी में पहले चरण में 9 हजार से अधिक सक्रिय केस वाले जिलों लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली और मेरठ में वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath visits hospital to inspect vaccination drive.
टीकाकरण का जायजा लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में आज से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों का सात जिलों में टीकाकरण शुरू हो गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टीकाकरण अभियान का जायजा लेने के लिए लखनऊ के गोलागंज स्थित अवंतीबाई (डफरिन) हॉस्पिटल पहुंचे और यहां टीका लगवाने वाले युवाओं से बातचीत कर उनका हालचाल लिया।
विज्ञापन


पहले चरण में 9 हजार से अधिक सक्रिय केस वाले जिलों लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली और मेरठ में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। वैक्सीनेशन के लिए जिन्होंने कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण करा लिया है, उनके लिए शुक्रवार शाम से स्लॉट ओपन कर दिया गया।
विज्ञापन


टीकाकरण प्रभारी डॉ अजय घई ने बताया कि 45 पार वाले लोगों का टीकाकरण पहले की तरह चलता रहेगा। पहले से बनाए गए बूथ चलते रहेंगे। 18 से 44 साल वालों के लिए अलग बूथ बनाए गए हैं। अब कुल बूथों की संख्या करीब सात हजार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन हजार लोगों को 10 केंद्रों पर वैक्सीन दी जाएगी
लखनऊ में शनिवार को 18 से 44 वर्ष तक की उम्र वाले तीन हजार लोगों को 10 केंद्रों पर वैक्सीन दी जाएगी। इसी तरह अन्य जिलों में भी आठ से 10 केंद्र बनाए गए हैं। हर जिले में औसतन 2 से 3 हजार के बीच लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed