फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath virtually launches 19 different projects in the state

मुख्यमंत्री योगी ने 18 भवनों का किया लोकार्पण, बोले- वरासत के बाद पैमाइश का चलेगा विशेष अभियान

Sat, 12 Dec 2020 07:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 12 Dec 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath virtually launches 19 different projects in the state
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जिलों के कलेक्ट्रेट व तहसीलों में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनकर तैयार हुए 18 आवासीय व अनावासीय भवनों का शनिवार को लोकार्पण किया।

विज्ञापन


अपने सरकारी आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार वरासत अभियान पूरा करने के बाद लोगों को उनकी जमीन का हक दिलाने के लिए पैमाइश का विशेष अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन


यदि इस अभियान में भी वरासत की कार्रवाई छूट जाती है तो ऐसे मामलों में डीम्ड वरासत मानने की व्यवस्था की जाए। साथ ही जिनके स्तर पर लापरवाही हो, उनकी जिम्मेदारी तय की जाए। मुख्यमंत्री ने पैमाइश की कार्यवाही 45 दिन में करने की समय सीमा को घटाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राजस्व राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप, मुख्य सचिव आरके तिवारी, राजस्व परिषद के चेयरमैन दीपक त्रिवेदी, अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल उपस्थित थे।

25 को सभी तहसीलों में घरौनी वितरण कार्यक्रम

योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर 25 दिसंबर को प्रदेश में स्वामित्व योजना के अंतर्गत घरौनी वितरण के विशेष कार्यक्रम का एलान किया। इसमें हर गृह स्वामी को उसके घर की भूमि पर स्वामित्व का कागज मिलेगा।

उन्होंने कहा कि स्वामित्व अभियान गांव के गरीबों, दलितों, पिछड़े व अनुसूचित जातियों के लिए विशेष लाभकारी है। उन्होंने इस अभियान को समय सीमा तय कर पूरा करने का निर्देश दिया तथा अभियान में अब तक के कार्य की सराहना की।

जनविश्वास का प्रतीक बना राजस्व विभाग
मुख्यमंत्री ने कहा प्रशासनिक मशीनरी के साथ भूमि संबंधी विवाद के निपटारे में राजस्व विभाग की अहम भूमिका है। यह सामान्य व्यक्ति से जुड़ा अग्रणी विभाग है। पिछले साढ़े तीन वर्ष में यह जनभावना के अनुरूप सफलतापूर्वक कार्य करके जनविश्वास का प्रतीक बना है।

कोरोना कालखंड में कम्यूनिटी किचन की व्यवस्था हो या प्रवासी कामगारों तक राशन पहुंचाने का काम, पात्र लोगों तक आर्थिक मदद पहुंचानी हो या जरूरतमंद को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, राजस्व विभाग के कर्मियों ने अच्छी भूमिका निभाई है।

इन तहसीलों को मिले अनावासीय भवन

मैथा, कानपुर देहात
ऊन, शामली
दातागंज, बदायूं
महोली, सीतापुर
घिरोर, मैनपुरी
धौलाना, हापुर
अजीतमल, औरैया

इन तहसीलों को मिले आवासीय भवन
मितौली, लखीमपुर खीरी
ऊन, शामली
बिल्सी,  बदायूं
सहावर, कासगंज
धौलाना, हापुड़
कप्तानगंज, हाटा व पडरौना कुशीनगर
भीटी, अंबेडकरनगर
कलेक्ट्रेट, कासगंज

मुरादाबाद के इन भवनों का लोकार्पण
अभियोजन कार्यालय एवं ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी कार्यालय भवन। मालखाना व हवालात कलेक्ट्रेट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed