फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath talks to labours on May day.

मुख्यमंत्री योगी ने मई दिवस पर वीडियो कांफ्रेंसिंग कर मजदूरों से किया संवाद, कही ये बातें

Fri, 01 May 2020 08:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 01 May 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath talks to labours on May day.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से श्रमिकों से संवाद किया और उन्हें मई दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दुनिया के नवनिर्माण में कामगारों और श्रमिकों के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश सरकार कामगारों और श्रमिकों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्घता के काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के लगभग 30 लाख श्रमिकों को जिन्हें एक हजार रुपये की पहली किस्त दे दी गई थी। उन्हें शुक्रवार से दूसरी किस्त देने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 88 लाख मनरेगा मजदूरों को 611 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान कराया गया है। वर्तमान में आठ लाख से अधिक मनरेगा मजदूरों को प्रतिदिन कार्य सुलभ कराया जा रहा है। मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाई गई है। इसके अलावा, 18 करोड़ लोगों को दो चरणों में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा चुका है। शुक्रवार से तीसरे चरण का खााद्यान्न वितरण भी प्रारम्भ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कामगारों व श्रमिकों से धैर्य रखते हुए लॉकडाउन के नियमों और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कोरोना से अप्रभावित क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं।


इस दौरान बाराबंकी के राजमिस्त्री अमर केश शर्मा ने मुख्यमंत्री से कहा कि पूर्व की सरकारों में पुलिस से डर लगता था। पहले पुलिस वारंट और डंडा लेकर आती थी और अब पुलिस खाना और राशन उपलब्ध कराकर हम लोगों की सेवा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed