Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Shahla Ahrari appointed as Acting President of the Mahila Congress; she was a candidate from Rampur Karkha

यूपी: शहला अहरारी बनी महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष, 2022 में रामपुर कारखाना से रही थीं प्रत्याशी

Tue, 03 Nov 2026 11:02 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 03 Nov 2026 11:02 PM IST
सार

यूपी में कांग्रेस ने महिला कांग्रेस का नया प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहला अहरारी को बनाया गया है। वो 2022 में देवरिया जिले की सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं।

विज्ञापन
UP: Shahla Ahrari appointed as Acting President of the Mahila Congress; she was a candidate from Rampur Karkha
महिला कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहला अहरारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में महिला कांग्रेस का नया प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहला अहरारी को बनाया गया है। अभी तक वह  (पूर्वी ज़ोन) की अध्यक्ष थीं। वह वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में देवरिया ज़िले की रामपुर कारखाना विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी थीं।

विज्ञापन

कांग्रेस की दिल्ली में हुई बैठक में विधानसभा चुनाव के लिहाज से उत्तर प्रदेश में प्राथमिकता वाली सीटों, घोषणा पत्र और संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई। कांग्रेस उन सीटों को अपनी प्राथमिकता में रखेगी, जहां 2022 और लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी को बेहतर वोट मिला है। दिवाली के बाद प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा होगी।

विज्ञापन

दिल्ली में प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना एवं सभी जोन प्रभारियों व सह सचिवों की मौजूदगी में बैठक हुई। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने अब तक की गई तैयारी के बारे में जानकारी ली। पार्टी सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में हुई बैठक में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 में जहां पार्टी के उम्मीदवार थे, उन क्षेत्र की किस विधानसभा में सर्वाधिक वोट मिले हैं, उसके बारे में भी जानकारी ली। इसी तरह घोषणा पत्र को लेकर भी चर्चा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी अपने घोषणा पत्र में युवाओं, महिलाओं, पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों से जुड़े मुददों को रखेगी। प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी दिवाली बाद होगी। पार्टी की ओर से तैयार की गई विभिन्न कमेटियों एवं पदाधिकारियों की सूची पर भी चर्चा हुई। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि बैठक में सियासी रणनीति से लेकर संगठनात्मक विस्तार तक पर चर्चा हुई है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्राथमिकता वाली सीटों पर भी मंथन किया गया है। दिवाली बाद प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed