{"_id":"6aea178cfc1df6e7250c08d2","slug":"up-election-2027-akhilesh-yadav-will-hold-rallies-in-assembly-constituencies-only-after-tickets-are-finalized-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2027: टिकट फाइनल होने के बाद ही विधानसभा क्षेत्र में रैली करेंगे अखिलेश, इसलिए बनाई ये रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2027: टिकट फाइनल होने के बाद ही विधानसभा क्षेत्र में रैली करेंगे अखिलेश, इसलिए बनाई ये रणनीति
Tue, 03 Nov 2026 10:49 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 03 Nov 2026 10:49 PM IST
सार
यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश यादव एक खास रणनीति पर काम करेंगे। इसमें जब तक टिकट फाइनल नहीं हो जाते वो रैली करने के लिए नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक अहम रणनीति तैयार की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अब अखिलेश यादव संबंधित विधानसभा क्षेत्र में टिकट फाइनल होने के बाद ही चुनावी रैलियां करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य पार्टी के भीतर आंतरिक विरोध और असंतोष को न्यूनतम स्तर पर रखना है।
विज्ञापन
अब तक यह देखा गया है कि जब पार्टी किसी सीट पर बिना उम्मीदवार की घोषणा किए रैलियां करती थी, तो जिन स्थानीय दावेदारों को टिकट नहीं मिल पाता था, पर वे रैली में अपने संसाधन टिकट की उम्मीद में लगाते थे, बाद में वे अक्सर नाराज होकर भीतरघात करने लगते थे। इस अंदरूनी कलह और भितरघात से पार्टी को कई बार नुकसान उठाना पड़ता था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी का निर्देश- उल्लास-उमंग के पर्वों में न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - वोट चोरी के खिलाफ सपा की रणनीति: अखिलेश ने मतदान के दिन का मांगा लाइव सीसीटीवी लिंक, आयोग के सामने रखी मांग
इसी स्थिति से सबक लेते हुए सपा नेतृत्व ने यह स्पष्ट निर्देश तय किए हैं कि टिकट वितरण की प्रक्रिया पूरी होने और उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगने के बाद ही उस क्षेत्र में शीर्ष नेतृत्व का चुनावी दौरा या जनसभा आयोजित होगी।