{"_id":"5ff5a8d59412e40c6d523fd9","slug":"cm-yogi-adityanath-takes-action-on-badaun-kand-and-muradnagar-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं कांड और मुरादनगर हादसे पर सीएम योगी ने लिया संज्ञान, एसटीएफ और एसआईटी करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं कांड और मुरादनगर हादसे पर सीएम योगी ने लिया संज्ञान, एसटीएफ और एसआईटी करेगी जांच
Wed, 06 Jan 2021 05:41 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 06 Jan 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं और मुरादनगर की घटना पर सीएम योगी ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने कहा है कि बदायूं कांड की जांच एसटीएफ करेगी और मुरादनगर हादसे की जांच एसआईटी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं में अधेड़ महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की जांच यूपी एसटीएफ को दी गई है साथ ही मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिरने से हुई मौत की जांच एसआईटी की टीम करेगी।
विज्ञापन
बता दें कि बदायूं में महिला से गैंगरेप और बेरहमी से हत्या के मामले में सीएम योगी बेहद नाराज हैं। उन्होंने एडीजी बरेली से पूरी घटना की रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पीड़ित परिवार की मदद का भी आदेश दिया गया है।
मालूम हो कि बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र स्थित एक गांव के धार्मिक स्थल में पूजा करने गई महिला के साथ आरोपितों ने हैवानियत की हद पार कर दी थी। सामूहिक दुष्कर्म के बाद निजी अंगों में लोहे की रॉड डाल दी गई थी। मंगलवार देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि के बाद अफसरों में खलबली मच गई। आरोपित मंदिर के महंत समेत तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं मुरादनगर के दर्दनाक हादसे की बात करें तो इस घटना ने पूरी संगम विहार कॉलोनी को मातम में डाल दिया है। गाजियाबाद के मुरादनगर में फल विक्रेता जयराम के अंतिम संस्कार के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे रिश्तेदारों और पड़ोसियों पर छत गिरने से कई जिंदगियां हमेशा के लिए खामोश हो गई थीं। घटना में 23 लोगों की मौत हो गई थी। कई घंटे तक बहुत लोग मलबे में दबे रहे थे।