फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM yogi adityanath strict on burning of files in Noida Home Guard office

नोएडा होमगार्ड कार्यालय में फर्जीवाड़े की फाइलें जलाए जाने पर सीएम सख्त, तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश

Tue, 19 Nov 2019 08:16 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 19 Nov 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath strict on burning of files in Noida Home Guard office
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में होमगार्डों की ड्यूटी लगाने में हुए फर्जीवाड़े की फाइलों को सोमवार रात आग लगाकर नष्ट कर दिए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने काआदेश दिया है। 
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि नोएडा के सहायक कमांडेंट व दो जवानों को हिरासत में ले लिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस मामले की रिपोर्ट मंगलवार शाम तक तलब की है। साथ ही आगजनी की फोरेंसिक विशेषज्ञों से जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन


सीएम की नाराजगी के बाद होमगार्ड के उच्च अधिकारियों ने देर शाम शासन को इस मामले की रिपोर्ट भेज दी। आगजनी के साथ-साथ वहां होमगार्डों की ड्यूटी लगाने में हुए फर्जीवाड़े की अंतरिम रिपोर्ट भी शासन को भेजी गई है। डीजीपी ओपी सिंह ने इस मामले की जांच गुजरात के फोरेंसिक विशेषज्ञों से कराने के निर्देश दिए हैं। इस बीच यूपी पुलिस के फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा में जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय में सोमवार देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से वही फाइलें जली हैं जो होमगार्डों की ड्यूटी रिकार्ड से संबंधित थीं। इस मामले में नोएडा के सूरजपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ  मामला दर्ज कराया गया है। आगजनी की सूचना मिलने के फौरन बाद फर्जीवाड़े की जांच के लिए गठित टीम भी मौके पर पहुंच गई।

जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक नोएडा के जिला होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय के ब्लॉक ऑर्गनाइजर कक्ष का ताला तोड़कर यह आग लगाई गई। जिस बक्से में आग लगना बताया जा रहा है उसमें वर्ष 2014 से अब तक विभिन्न सरकारी विभागों में प्रतिनियुक्त किए गए होमगार्डों की ड्यूटी संबंधित मस्टर रोल रखे थे जो आग में जलकर खाक हो गए। अंदेशा है कि फर्जीवाड़े के साक्ष्यों को मिटाने के लिए साजिश के तहत यह आग लगाई गई।

बड़ा घोटाला आया था सामने

होमगार्ड विभाग में बड़ा वेतन घोटाला सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया था। शुरुआती दौर की जांच में नोएडा में घोटाला होने के साक्ष्य सामने आए थे। इसके बाद लखनऊ समेत अन्य जगहों पर भी जांच कराने के आदेश दिए गए थे। इसके लिए समिति का गठन किया गया है, जो नोएडा में जांच कर रही थी। 


इस फर्जीवाड़े में होमगार्डों की ड्यूटी में गोलमाल कर आधे से अधिक पारिश्रमिक को हड़प लिया जा रहा था। नोएडा में जो जांच हुई उसमें सामने आया कि होमगार्ड  थानों में काम पर नहीं आते थे पर उनकी हाजिरी लगाकर जिले के विभिन्न थानेदारों के  फर्जी हस्ताक्षर व मोहर के सहारे बैंक से उनका वेतन निकाल लिया जा रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed