फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath speech in UP vidhansabha on 31 May.

UP Vidhansabha: मुख्यमंत्री योगी का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- आपमें और राहुल गांधी में ज्यादा फर्क नहीं है क्योंकि...

Tue, 31 May 2022 03:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 31 May 2022 03:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि आपमें और राहुल गांधी में ज्यादा फर्क नहीं है। ये बात एक बच्चे ने कही थी। बच्चे मन के सच्चे होते हैं। जो बोला होगा सोच समझकर ही बोला होगा।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath speech in UP vidhansabha on 31 May.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा में बजट पर बोलते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि आपमें और राहुल गांधी में ज्यादा फर्क नहीं है क्योंकि वो (राहुल गांधी) देश के बाहर जाकर देश की बुराई करते हैं और आप प्रदेश के बाहर जाकर प्रदेश की बुराई करते हैं। दरअसल, अखिलेश यादव ने सोमवार को एक किस्सा सुनाया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि प्राइमरी स्कूल के एक बच्चे से जब उन्होंने पूछा कि बताओ, मैं कौन हूं... तो बच्चे ने जवाब दिया था... राहुल गांधी। मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं। जो बोला है वो सोच समझकर ही बोला होगा।
विज्ञापन


गोबर वाले बयान पर भी कसा तंज, बोले- नेता प्रतिपक्ष के भाषण में भैंस के दूध का ज्यादा असर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के गोबर वाले बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आज तो गोबर से अगरबत्ती जलती है अगर आप पूजा करते होंगे तो अगरबत्ती जरूर जलाते होंगे। अगर नेता प्रतिपक्ष ने गौसेवा की होती तो ऐसी भाषा न बोलते, लेकिन उनके भाषण में भैंस के दूध का ज्यादा असर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी में देश का नेतृत्व करने की क्षमता है। आजादी के समय देश और उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय एक जैसी थी फिर देश की आय बढ़ती चली गई। 2017 में यूपी में प्रति व्यक्ति आय देश का एक तिहाई ही रह गई। ये बताता है कि यहां किस तरह कार्य हुआ। हमने प्रदेश का बजट दो गुना कर दिया है।
 

योगी ने कहा कि अब नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बन रहा है। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश बहुमुखी विकास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed