फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath speaks on win in UP Nikay Chunav 2023.

UP Nikay Chunav 2023: नगर निकाय चुनाव में जीत पर योगी बोले, कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से मिली जीत

Sun, 14 May 2023 12:46 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 14 May 2023 12:46 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पहली बार हुआ है जब प्रदेश के सभी नगर निगमों में भाजपा को जीत हासिल हुई है। भाजपा ने सभी 17 नगर निगमों में जीत प्राप्त की है। इसी तरह नगर पालिकाओं में भी भाजपा को बड़ी जीत मिली है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath speaks on win in UP Nikay Chunav 2023.
जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा कार्यालय में। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में मिली प्रचंड और ऐतिहासिक विजय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन का परिणाम बताया है। प्रदेश बीजेपी मुख्यालय पर शनिवार को पत्रकारवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने इसे विराट विजय बताते हुए डबल इंजन सरकार के सुशासन, विकास और भयमुक्त वातावरण को मिला जनादेश बताया। सीएम योगी ने टीम यूपी को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, सरकार और संगठन के समन्वय, प्रधानमंत्री के सुयोग्य और यशस्वी नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी ने अबतक की सबसे बड़ी विजय प्राप्त की है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में पहली बार बीजेपी एक साथ पूर्ण बहुमत के साथ विजय प्राप्त करने में सफल हुई है। इन 17 नगर निगमों में से 3 नये गठित हुए थे, जिनमें अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और शाहजहांपुर हैं। शाहजहांपुर में पहली बार नगर निगम के चुनाव हुए हैं। इन सभी 17 नगर निगमों में पांच लाख से लेकर 50 लाख की आबादी निवास करती है। इतनी बड़ी आबादी की जनता को प्रदेश के अंदर बुनियादी सुविधाएं और स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के विजन को डबल इंजन सरकार ने आगे बढ़ाया है, आज का ये जनादेश आप सबके सामने है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के क्षेत्र की तीनों सीटों पर भाजपा की हार, निर्दलीयों का कब्जा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली में भगवा हुईं पांच नगर पंचायतें, कांग्रेस का खाता खुला, सपा साफ


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अंदर 200 नगर पालिकाएं हैं। इनमें 199 में चुनाव संपन्न हुए हैं। 2017 में बीजेपी 60 नगर पालिकाओं में जीत हासिल कर सकी थी। इस बार दोगुने से ज्यादा सीटें हमें प्राप्त हो रही हैं। इसी तरह नगर पंचायतों में भी अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। सीएम ने बताया कि नगर निगम मे कुल 1420 वार्डों में पार्षदों के लिए चुनाव हुआ है। पिछली बार के मुकाबले हमारे दोगुने से अधिक पार्षद जीत रहे हैं। ऐसे ही नगर पालिका में भी इस बार हमारे दोगुने से अधिक पार्षद जीतने जा रहे हैं। वहीं नगर पंचायतों में भी हम काफी बड़ी संख्या में जीतकर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने नगर निकायों में निवास करने वाले मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका जनादेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के सुशासन, विकास और भयमुक्त वातावरण को मिला जनादेश है।  


मुख्यमंत्री ने यूपी की दो विधानसभाओं छानबे और स्वार पर हुए उपचुनाव में सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) को मिली जीत के लिए भी मतदाताओं को हृदय से बधाई दी है। उन्होंने प्रदेश में सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, प्रदेश मशीनरी और सभी राजनीतिक दल को भी धन्यवाद दिया। सीएम ने कहा कि संगठन की व्यूह रचना से ये परिणाम प्राप्त हुआ है। सरकार मतदाताओं को भरोसा दिलाती है कि विकास और सुशासन की जनता की अपेक्षाओं पर हम पूरी तरह से खरे उतरेंगे। 

इस अवसर पर दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ ही बीजेपी प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, संगठन महामंत्री धर्मपाल मौजूद रहे। इसके साथ ही सहयोगी दल निषाद पार्टी और अपना दल (एस) के नेतागण भी मौजूद रहे।   

सीएम ने ट्वीट कर दी मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव में प्रचंड विजय पर सोशल मीडिया के जरिए भी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने इसे विराट विजय बताते हुए कहा है कि यह जी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं डबल इंजन सरकार की जनपक्षीय, विकासपरक एवं सर्वसमावेशी नीतियों के प्रति प्रचंड जन विश्वास को प्रदर्शित करती है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर यूपी बीजेपी के सभी समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सुशासन प्रिय उत्तर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। यह विराट विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं डबल इंजन सरकार की जनपक्षीय, विकासपरक एवं सर्वसमावेशी नीतियों के प्रति प्रचंड जन-विश्वास को प्रदर्शित करती है। राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए सभी प्रदेश वासियों का हृदयतल से अभिनंदन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed