फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath speaks on old pension scheme.

पुरानी पेंशन पर योगी: कहा - झूठ बोल रहे हैं अखिलेश, वह जानते हैं कि सत्ता में नहीं आने वाले, इसलिए ऐसे वादे कर रहे

Mon, 24 Jan 2022 01:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 Jan 2022 01:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि न्यू पेंशन स्कीम मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश का मुख्यमंत्री रहते हुए 2004 में लागू की थी। 2012 से 2017 तक जब उनकी सरकार थी तो उन्होंने कुछ नहीं किया यहां तक कि कर्मचारियों का अंशदान तक नहीं जमा किया गया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath speaks on old pension scheme.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली की बात कही है। यह कर्मचारियों की पुरानी मांग भी है। इस पर कर्मचारियों में खासी प्रतिक्रिया है। क्या यह मुद्दा चुनाव में भाजपा के लिए बड़ी चुनौती होगा?

विज्ञापन


इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इससे बड़ा सफेद झूठ दूसरा हो ही नहीं सकता। न्यू पेंशन स्कीम मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश का मुख्यमंत्री रहते हुए 2004 में लागू की थी। 2007 तक मुलायम मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कर्मचारियों के लिए कुछ नहीं किया। 2012 से 2017 तक अखिलेश मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने कुछ नहीं किया। नई पेंशन में 10 प्रतिशत सरकार व 10 प्रतिशत कर्मचारी का अंशदान होता था।
विज्ञापन


क्लिक करें: यहां पढ़ें अमर उजाला से मुख्यमंत्री योगी की पूरी बातचीत
विज्ञापन
विज्ञापन


2004 से 2018 तक 14 वर्षों का कर्मचारियों का अंशदान तक जमा नहीं किया गया था। जब हमारे संज्ञान में यह मामला लाया गया तो कर्मचारी अंशदान निधि में 10 हजार करोड़ रुपये जमा कराया गया। हर कर्मचारी का अकाउंट खोलने का काम शुरू किया गया। यही नहीं राज्य सरकार के अंशदान को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत मेरी ही सरकार ने किया। सपा सरकार कर्मचारियों का शोषण कर उन्हें बेवकूफ बना रही थी। इसलिए इससे बड़ा कोई धोखा हो ही नहीं सकता। वह अपना मुंह छिपाने के लिए और जगह बनाने के लिए इस तरह की बातें कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा को पता है कि उनकी सरकार नहीं आनी है। इसलिए, वह प्रदेश में कहीं वर्ग संघर्ष की स्थिति पैदा कर रहे हैं, तो कहीं इस तरह के बयानों से लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, प्रदेश की जनता-जनार्दन जानती है कि समाजवादी पार्टी और सत्य नदी के दो ध्रुव हैं। ये कभी एक नहीं हो सकते। सपा कभी सच बोल ही नहीं सकती।

'सपा मुखिया अखिलेश ने 300 यूनिट फ्री बिजली देने का ऑफर दिया है। भाजपा क्या करेगी'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर व्यक्ति जानता है कि सपा ने अपनी सरकार में प्रदेश को अंधेरे में रखा। सपा शासनकाल में बिजली बमुश्किल दो घंटे मिल पाती थी। हमारी सरकार प्रदेश के सभी 75 जिलों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति कर रही है। इसलिए, प्रदेश की जनता सपा के बहकावे में नहीं आने वाली है।

ये हैं भाजपा की चुनावी जीत के दावे का आधार
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने यूपी के अंदर सुरक्षा, समृद्धि व सुशासन का जो मॉडल दिया है वह प्रत्येक व्यक्ति को भावनात्मक रूप से अपने साथ जोड़ता है। प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास के मंत्र को यूपी के प्रत्येक व्यक्ति ने अंगीकार किया है, जिसका लाभ भाजपा को इस चुनाव में भी प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed