{"_id":"6097c93a67ac50097d7271c4","slug":"cm-yogi-adityanath-speaks-on-how-uttar-pradesh-is-fighting-to-second-wave-of-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुख्यमंत्री योगी बोले- कोरोना की दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई में मिल रहे बेहतर परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुख्यमंत्री योगी बोले- कोरोना की दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई में मिल रहे बेहतर परिणाम
Sun, 09 May 2021 05:35 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 09 May 2021 05:35 PM IST
सार
वाराणसी में 750 बेड का अस्पताल डीआरडीओ की मदद से बनाया जा रहा है। प्रदेश के 11 जिलों में सोमवार से 18 वर्ष की आयु से ऊपर के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। जो कि सात जिलों में पहले से ही जारी है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के खिलाफ जारी लड़ाई में हमारे प्रयासों के बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। प्रदेश व केंद्र सरकार की तरफ से हर स्तर पर संसाधन बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
वाराणसी में 750 बेड का अस्पताल डीआरडीओ की मदद से बनाया जा रहा है। प्रदेश के 11 जिलों में सोमवार से 18 वर्ष की आयु से ऊपर के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा जबकि सात जिलों में यह अभियान पहले से ही चल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण रोकने के लिए 60 हजार से ज्यादा निगरानी समितियां सक्रिय हैं जो कि टेस्टिंग व ट्रैकिंग का काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार अपने स्तर से कोरोना को रोकने का काम कर रही है लेकिन यह भी जरूरी है कि हर व्यक्ति अपने स्तर से कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रयास करे। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करे और पूरी तरह एहतियात बरते।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश में टीकाकरण अभियान को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। 18 से 45 साल की उम्र के बीच के 13 लाख 64 हजार चार सौ 38 लोगों ने पंजीयन कराया है। इसमें 30 से 45 साल की उम्र वालों की संख्या सर्वाधिक है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 18 से 44 साल की उम्र के लोगों में करीब 1.25 लाख का टीकाकरण हो पाया है। सोमवार से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान के स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. राकेश दुबे ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।