फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath says we have changed the image of Uttar Pradesh in last six years.

UP News: सूक्ष्म उद्यमियों को पांच लाख रुपये का सुरक्षा कवच देने वाला पहला राज्य बना यूपी, योजना का शुभारंभ

Mon, 21 Aug 2023 01:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Aug 2023 01:43 PM IST
सार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते छह वर्षों में यूपी की पहचान बदली है। यूपी अब बीमारू राज्य नहीं बल्कि देश का सर्वाधिक निवेश वाला राज्य बन गया है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath says we have changed the image of Uttar Pradesh in last six years.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश जीएसटी पंजीकरण के दायरे से बाहर सूक्ष्म उद्यमियों को पांच लाख रुपये का सुरक्षा कवच देना वाला देश का पहला राज्य बन गया है। विश्व उद्यमिता दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना योजना का शुभारंभ किया। इस योजना से प्रदेश के करीब 90 लाख छोटे उद्यमियों को सीधा फायदा होगा। इस अवसर पर एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने तीन जिलों में प्लेज पार्क स्थापित करने वाले लाभान्वितों को करीब 12 करोड़ रुपये की चेक देकर सम्मानित किया। प्लेज पार्क की स्कीम देश की पहली स्कीम है। 

विज्ञापन


सोमवार को लोकभवन में विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश से सैकड़ों उद्यमियों की मौजूदगी में सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना योजना का आगाज योगी आदित्यनाथ ने किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिवस के साथ सावन का सोमवार और नागपंचमी का त्योहार भी है। नागपंचमी जीव जंतुओं और प्रकृति के प्रति प्रेम व हर व्यक्ति के अंदर छिपी आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है। उद्यमी अपनी इसी शक्ति के दम पर अपनी अद्भुत कला के जरिए इकाई की स्थापना करते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अजय राय बोले- प्रियंका लड़ती हैं तो वाराणसी में कांग्रेस की जीत तय, सपा पर तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हारी सीटें जीतने को BJP लाभार्थियों को बनाएगी हथियार, पांच-सात बूथों का क्लस्टर बनाकर एक प्रभारी नियुक्त  


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश के 96 लाख एमएसएमई उद्यमियों में 97 फीसदी सूक्ष्म हैं। उनके उद्यम में 5 करोड़ से कम की पूंजी और सालाना टर्नओवर 40 लाख से कम है। उनकी सुरक्षा की गारंटी नहीं थी जो आज से मिलेगी। अब प्रदेश के 90 लाख एमएसएमई उद्यमियों को पांच लाख के बीमा का लाभ मिलेगा लेकिन इसका लाभ लेने के लिए पंजीकरण जरूर कराएं। अभी 27 लाख ने पंजीकरण कराया है। 40 लाख से ज्यादा टर्नओवर वाले कारोबारियों ने पहले ही दस लाख का बीमा करा रखा है, जिसका लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी देश का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है। इसके बावजूद निवेशक यहां आना नहीं चाहते थे। लोग यहां आने से डरते थे। उत्तर प्रदेश का नाम सुनकर लोगों में भय पैदा होता था पर नीति आयोग और आरबीआई की रिपोर्ट देखें तो पता चलेगा कि छह वर्ष में यूपी देश का सर्वाधिक निवेश वाला राज्य बन गया है। यूपी अब बीमारू राज्य नहीं रह गया है। अब देश और दुनिया में प्रदेश की पहचान निवेश फ्रेंडली राज्य के रूप में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed