{"_id":"65ead74120978869190b19d8","slug":"cm-yogi-adityanath-says-thanks-to-pm-modi-for-increasing-da-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: डीए-डीआर की अतिरिक्त किस्त को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री योगी ने पीएम का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: डीए-डीआर की अतिरिक्त किस्त को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री योगी ने पीएम का जताया आभार
Fri, 08 Mar 2024 02:45 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 08 Mar 2024 02:45 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने होली से पहले कर्मचारियों को और पेंशनर्स को लाभान्वित करने वाला बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने डीए व डीआर बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
केंद्रीय कैबिनेट द्वारा शुक्रवार को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनर्स की महंगाई राहत (डीआर) की अतिरिक्त किस्त को मंजूरी दी गई है। इसके तहत मूल वेतन व पेंशन की 46 प्रतिशत की मौजूदा दर से 4 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। सीएम योगी ने इसे होली से पहले 49 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और 67 लाख से अधिक पेंशनर्स को लाभान्वित करने वाला निर्णय बताया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - घोसी में छड़ी घुमाने के लिए राजभर को करनी पड़ेगी मशक्कत, उप चुनाव में वोट ट्रांसफर कराने में नहीं हुए थे कामयाब
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 1 अप्रैल 2023 के पहले के बकाया बिजली के बिल पर ओटीएस जारी, 30 जून तक होगा रजिस्ट्रेशन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इस बड़े निर्णय के लिए आभार जताया है।