{"_id":"662756ad86843af9bc0ef7c9","slug":"cm-yogi-adityanath-says-congress-gave-the-slogan-garibi-hatao-in-1970-yet-it-could-not-be-removed-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी बोले, दादी से लेकर पोते तक 'गरीबी हटाओ' का नारा देकर जनता की आंख में धूल झोंक रहे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी बोले, दादी से लेकर पोते तक 'गरीबी हटाओ' का नारा देकर जनता की आंख में धूल झोंक रहे कांग्रेसी
Tue, 23 Apr 2024 12:05 PM IST
ishwar ashish
एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:05 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए कहा कि दादी से लेकर पोते तक गरीबी हटाओ का नारा देकर देश की जनता की आंख में धूल झोंकते रहे। अब जनता इन लोगों पर भरोसा नहीं करेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर आशीर्वाद देगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 1977 में गरीबी हटाओ का नारा दिया था लेकिन जनता को शौचालय और आवास तक मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाईं। दादी से लेकर पोते तक अब फिर से वही नारा देकर जनता की आंख में धूल झोंका जा रहा है। इस बार जनता को उनके बहकावे में नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक राज किया लेकिन देश के 50 करोड़ लोगों के पास बैंक अकाउंट तक नहीं थे। करोड़ों लोगों को इलाज के लिए सुविधाएं नहीं मिल पाती थीं। अगर करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी है तो इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - वोटर हिंदुस्तानी... घर परिवार नेपाल में, लोकसभा चुनाव में सीमा पर दोहरी नागरिकता के मतदाता बनेंगे मुसीबत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा में फिर से टिकट बदलने के कयास, टिकट कटने वाले प्रत्याशी से बोले अखिलेश, भीम को मिठाई खिलाओ!
उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश में पाालिटिक्स आफ परफार्मेंस की शुरुआत हुई। गरीबों को बिना किसी भेदभाव के राशन और सुविधाएं मिलनी शुरू हुईं। गरीब जनता को गैस सिलेंडर के कनेक्शन दिए गए। बिजली के कनेक्शन दिए गए और देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। ये सब डबल इंजन की सरकार में संभव हो पाया है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 में जब यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो पाया गया कि प्रदेश में 30 लाख से ज्यादा फेक राशन कार्ड थे। इसकी जांच अभी भी चल रही है। सपा सरकार में गरीबों का राशन सपा नेता और इनके द्वारा पोषित माफिया खा जाते थे।
प्रधानमंत्री मोदी के शासन में जनता को अब राशन मिल रहा है। प्रदेश में 80 हजार से ज्यादा राशन की दुकानों पर ईपॉस मशीनें लगाई गई हैं। राशन की डोर स्टेप डिलीवरी हो रही है। ये पॉलिटिक्स आफ परफार्मेंस का असर है।
फिर एक बार मोदी सरकार... अबकी बार 400 पार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले चरण का मतदान हो चुका है अभी छह चरणों का मतदान और होना है। देश की जनता पीएम मोदी के काम पर मतदान करेगी। देश में फिर मोदी सरकार बनेगी और भाजपा 400 सीटें प्राप्त करेगी।