{"_id":"66aba4e77876831f7102dba8","slug":"cm-yogi-adityanath-said-in-the-assembly-i-have-not-come-here-to-do-a-job-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में बोले सीएम योगी: मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं, सिर्फ प्रतिष्ठा लेनी होती तो वह मठ में मिल जाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में बोले सीएम योगी: मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं, सिर्फ प्रतिष्ठा लेनी होती तो वह मठ में मिल जाती
Thu, 01 Aug 2024 08:58 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 01 Aug 2024 08:58 PM IST
सार
CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा कि मैं राजनीति में नौकरी करने के लिए नहीं आया हूं। ना ही मुझे राजनीति किसी तरह की प्रतिष्ठा देती है। मैं यहां जनता की सेवा के लिए हूं।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ सदन में।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पितवार को पूरे रौ में दिखे। खुद के राजनीति में आने का उद्देश्य भी बताया। साफ कहा कि मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं। राजनीति में कोई प्रतिष्ठा नहीं चाहिए। सिर्फ प्रतिष्ठा लेनी होती तो इससे ज्यादा अपने मठ में मिल जाती। जनता की सेवा के लिए हूं। जनता के साथ जो भी धोखा करेगा, उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता का जिक्र करते हुए कहा कि हम जहां भी योजना बनाते हैं, एक पांव धरती पर रखकर ही बनाते हैं। गलतफहमी में न रहें। यह सरकार चलेगी। बुल्डोजर निर्दोष के लिए नहीं बल्कि अपराधियों के लिए है। बुल्डोजर से सिर्फ अपराधी डरते हैं और उन्हें डरना भी चाहिए।
विज्ञापन
विधानसभा में बजट सत्र चर्चा के दौरान नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय द्वारा भर्ती संबंधी उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने सपा- कांग्रेस में हमला बोला। कांठ की हांडी बार- बार नहीं चढ़ती है। अब जनता विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि संविधान का गला कौन घोट रहा है, यह जनता को पता चल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डा. भीमराव अंबेडकर के जन्म स्थल, कर्मस्थल को भव्य स्मारक बनाया। उन्होंने जहां उच्च शिक्षा ली, उसे खरीदकर इंडिया हाउस बनाया और स्कालरशिप शुरू की।
विज्ञापन
सपा के कार्यकाल में हुई भर्ती में ओबीसी को 27 फीसदी भी आरक्षण नहीं मिलता था, जबकि लोक सेवा आयोग के आंकड़ें बता रहे हैं कि अब ओबीसी, एससी, एसटी को 60 फीसदी से अधिक आरक्षण मिला है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में सरकारी नौकरियों में पिक एंड चूज होता था। चाचा एवं भतीजा की कंपनी वसूली के लिए निकलती थी और पैसा लेकर लेखपालों की तैनाती होती थी।
हमने 5500 लेखपालों की तैनाती की है। इस पर कोई भी उंगली नहीं उठा सकता है। जब ये नौजवान फील्ड में जाएंगे तो पारदर्शिता आएगी। प्रदेश के नौजवान के साथ जो धोखा करेगा, उसकी नौकरी लेने का काम हमारी सरकार करती है। यही नहीं दोषियों को पूरी निर्ममता के साथ जेल भी भेजती है।