फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath plants a tree under the scheme of One tree for mother.

UP: मुख्यमंत्री योगी ने 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत अपने सरकारी आवास पर लगाया लाल चंदन का पौधा, की अपील

Thu, 04 Jul 2024 02:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 04 Jul 2024 02:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' का अभिनव अभियान शुरू किया है। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री आवास पर भी एक पौधा लगाया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath plants a tree under the scheme of One tree for mother.
अपने आवास पर पौधरोपण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देशवासियों को ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए पूरे देश में प्रधानमंत्री ने 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने का अभिनव आह्वान किया है। इसी श्रृंखला में मैंने आज मुख्यमंत्री आवास पर पेड़ लगाया है। इस अभियान के लिए प्रदेशवासियों की ओर से पीएम का हृदय से आभार प्रकट करते हुए अभिनंदन करता हूं। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अपने सरकारी आवास पर पौधा लगाने के उपरांत उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह बातें कहीं।

विज्ञापन


सीएम की अपील- 20 जुलाई को मां के नाम लगाएं एक पौधा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील की कि प्रदेश की आबादी के अनुसार हर व्यक्ति 'वृक्षारोपण महाभियान' का हिस्सा बनकर 20 जुलाई को अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाए। इसके लिए प्रदेश की नर्सरियों में हमने 54 करोड़ पौधे भी तैयार किए हैं। इनमें पर्यावरण के लिए उपयोगी हर प्रकार के पौधे (पीपल, पाकड़, नीम, देशी आम, जामुन, अमरुद, शीशम, सागौन) आदि हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हाथरस हादसे पर अखिलेश यादव बोले- सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकती
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हाथरस हादसा: सीएम ने गठित किया न्यायिक जांच आयोग, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बृजेश कुमार श्रीवास्तव होंगे अध्यक्ष


पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को उपलब्ध करा रहे सहजन का पौधा
सीएम योगी ने बताया कि पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के घर पर निःशुल्क सहजन का पौधे उपलब्ध करा रहे हैं। सहजन हर किसी के लिए बहुत उपयोगी है। इसकी फली की सब्जी या सूप के उपयोग से कुपोषण दूर हो सकता है। हम लोगों ने दो वर्ष पहले भी पीएम आवास योजना के हर लाभार्थी के घर पर सहजन का पेड़ लगाया था। यह अब काफी बड़े भी हो चुके हैं। इस बार फिर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। हमारे पास सहजन के लगभग 55 लाख पौधे हैं।


पूरे प्रदेश में चलाएंगे व्यापक पौधरोपण अभियान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अलग-अलग वैरायटी के पौधे पूरे प्रदेश में लगाए जाएंगे। इसके तहत व्यापक अभियान चलाकर ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, पार्कों, सड़क के किनारे, खाली स्थान पर पौधरोपण किया जाएगा। सीएम ने कहा कि प्रदेशवासी वन महोत्सव के साथ-साथ वृक्षारोपण महाभियान का हिस्सा बनकर पर्यावरण की चुनौती का सामना करने के लिए आगे आएंगे, इस विश्वास के साथ 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम लखनऊ में किया गया है।

महाभियान के तहत लगाएंगे 30-35 करोड़ पौधरोपण
सीएम योगी ने कहा कि इस महाभियान में 30-35 करोड़ पौधरोपण करेंगे। यह कार्यक्रम अभी से प्रारंभ है। 20 जुलाई को रिकॉर्ड पौधरोपण कर वृक्षारोपण महाभियान के महापर्व में हर कोई हिस्सा लेगा। इन पौधों की देखभाल हो सके, इसके लिए भी समय-समय पर कार्यक्रम चलेंगे। सीएम ने आग्रह किया कि जो व्यक्ति पेड़ लगाए, वह उसकी सुरक्षा भी करे। 

सीएम योगी ने सरकारी आवास पर लगाया लाल चंदन का पौधा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लाल चंदन का पौधा लगाया। सीएम ने सभी लोगों से भी इस अभियान के तहत पौधरोपण की अपील की। इस दौरान वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव (वन) मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री) संजय प्रसाद, प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed