फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath pays tribute to martyres on Vijay Diwas.

विजय दिवस 2021: मुख्यमंत्री योगी बोले- वीर सपूतों के बलिदान के कारण ही हम सुरक्षित हैं

Mon, 26 Jul 2021 03:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 26 Jul 2021 03:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध व राष्ट्र की रक्षा हेतु सर्वोच्च बलिदान देने वाले प्रत्येक जवान के प्रति पूरे सम्मान व गौरव के साथ विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज मां भारती के वीरों के परिजनों को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath pays tribute to martyres on Vijay Diwas.
शहीदों को श्रद्घांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने उनके परिजनों को सम्मानित किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कारगिल विजय दिवस पर आज पूरे देश में शहीदों को नमन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में शहीद स्मारक के सामने कारगिल स्मृति वाटिका में पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शहीद कैप्टन मनोज पांडेय के पिता गोपीचंद पांडेय, मेजर रीतेश शर्मा के पिता सत्यप्रकाश शर्मा और सुनील जंग की मां बीना महत को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध व राष्ट्र की रक्षा हेतु सर्वोच्च बलिदान देने वाले प्रत्येक जवान के प्रति पूरे सम्मान व गौरव के साथ विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज मां भारती के वीरों के परिजनों को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सैनिक की शहादत ही कौम की जिंदगी होती है। एक जवान जब शहीद होता है तो कौम को एक नई जिंदगी देता है, एक नई प्रेरणा प्रदान करता है। भारत माता के वीर सपूतों की सतर्कता, सजगता और मातृभूमि के लिए समर्पण व अद्भुत बलिदान के कारण ही हम सब न केवल स्वाधीनता का अनुभव करते हैं, बल्कि एक सुरक्षित माहौल में चैन की नींद भी लेते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी उपासना विधियां, खानपान, रहन-सहन, बोली-भाषा अलग-अलग हो सकती हैं लेकिन हमारा धर्म एक है और वह धर्म है राष्ट्र धर्म।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से प्रदेश के युवाओं को सैन्य सेवाओं से जोड़ने हेतु तेजी से सैनिक स्कूलों की स्थापना की जा रही है। वर्तमान में चार सैनिक स्कूल संचालित हो रहे हैं। गोरखपुर में 5वें का शिलान्यास हो चुका है। हमारा प्रयास है कि हर कमिश्नरी में एक सैनिक स्कूल हो।


भारत के वीर जवानों के प्रति सम्मान का भाव रखना, उनके परिजन अपने आप को असहाय व असुरक्षित न समझें, यह जिम्मेदारी समाज निभाए तो अत्यंत महत्वपूर्ण संबल होगा। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार के अंतर्गत सैनिक कल्याण बोर्ड सैनिकों से जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान प्रतिबद्धता व संवेदनशीलता के साथ कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed