फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath paid tribute to former PM Atal Bihari Vajpayee.

UP News: मुख्यमंत्री योगी बोले- अटल जी ने ही रखी थी विकास, सुरक्षा और सुशासन की आधारशिला, दी श्रद्धांजलि

Mon, 25 Dec 2023 01:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 25 Dec 2023 01:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि अटल जी ने अपने शासन काल में ही विकास और सुशासन की आधारशिला रख दी थी।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath paid tribute to former PM Atal Bihari Vajpayee.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकभवन प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृतियों को याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी भारत की राजनीति के अजातशत्रु थे। उन्होंने भारत की राजनीतिक अस्थिरता को उभारने के साथ देश के अंदर राजनीति में शुचिता और पारदर्शिता का एक आदर्श प्रतिमान रखा था। पिछले साढ़े नौ वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा और सुशासन के जो नये प्रतिमान स्थापित किये हैं, उसकी आधारशिला अटल जी ने अपने शासनकाल में ही रख दी थी।

विज्ञापन


अटल जी ने समाज और राष्ट्र को दी एक नई दिशा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समेत अन्य सरकारें अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना रही हैं। उनका स्मरण करते हुए उनके मूल्यों और आदर्शों के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प भी ले रही हैं। यह वर्ष अटल जी की जन्मशताब्दी वर्ष की शुरुआत भी है। सभी जानते हैं कि 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उनका जन्म हुआ था, लेकिन उन्होंने कर्म भूमि के रूप में उत्तर प्रदेश को चुनने के साथ ही यहां पर शिक्षा भी ग्रहण की। वहीं आगरा के बटेश्वर को उनकी पैतृक भूमि के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिवपाल को नागवार गुजरी अखिलेश पर डिप्टी सीएम केशव की टिप्पणी, सोशल मीडिया पर दिया सख्त जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अब रेलवे स्टेशनों पर यूटीएस और क्यूआर कोड स्कैन कर बनवाएं टिकट, नहीं लगानी होगी लंबी लाइन




अटल जी ने समाज और राष्ट्र को एक नई दिशा दी है। ऐसे में सरकार उनके आदर्शों को अपनाकर काम करेगी। वहीं सरकार साहित्यिक क्षेत्र में अटल जी की स्मृतियों को भी जीवंत बनाये रखने के लिए ग्राम्य पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेगी।

इसके अलावा बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल से लेकर विवि और अन्य एकेडमिक संस्थानों में उनकी साहित्यिक रुचि, पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में बताया जाएगा। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, मेयर सुषमा खर्कवाल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed