फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath orders strict action against criminals in UP

यूपी: तेज हो प्रदेश में माफियाओं को नेस्तनाबूत करने की कार्रवाई, सीएम योगी ने दिया आदेश

Thu, 25 Feb 2021 10:10 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 25 Feb 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath orders strict action against criminals in UP
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं के खिलाफ जारी प्रदेशव्यापी अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि माफियाओं को नेस्तनाबूत करने के लिए जो कुछ भी जरूरी हो, पूरी तत्परता से करें। हर एक कार्रवाई योजनाबद्ध ढंग से फोकस्ड होकर की जाए। 

विज्ञापन


इसमें किसी तरह की सुस्ती स्वीकार्य नहीं है। हर एक माफिया के खिलाफ होने वाली कार्रवाई का भरपूर प्रचार-प्रसार भी हो। यह अन्य माफियाओं और अराजक प्रवृत्ति के लोगों के लिए खुली चेतावनी जैसा होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री, गुरुवार को जोनल पुलिस महानिदेशकों के साथ प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। अपर मुख्य सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक और एडीजी कानून-व्यवस्था की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने सभी जोनल एडीजी को साफ तौर पर निर्देशित किया कि वह थाना और सर्किल स्तर की गतिविधियों पर स्वयं नजर रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट बनाएं और मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजें। यह सुनिश्चित करें कि पुलिस घटनाओं के दृष्टिगत प्रो-एक्टिव रहे। मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव गृह से माफियाओं के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट व अन्य कानूनों के तहत हुई कार्रवाई और वसूली गई संपत्तियों के विवरण भी लिया। 

खराब रिकॉर्ड वालों की फील्ड पोस्टिंग नहीं
प्रदेश में जल्द होने जा रहे पंचायत चुनावों और अगले तीन माह के भीतर पड़ने वाले पर्व-त्योहारों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने जोनल अपर पुलिस महानिदेशकों को निर्देश दिया कि वह जिलाधिकारियों और एसएसपी/एसपी से संवाद करते हुए यह सुनिश्चित करें कि किसी भी दशा में खराब रिकॉर्ड अथवा संदिग्ध छवि वाले पुलिसकर्मियों को महत्वपूर्ण पोस्टिंग न मिले। 

बेहतर हो ऐसे पुलिस कार्मिकों की सूची तैयार की जाए। थाना और सर्किल स्तर से ऐसी शिकायतें प्राप्त होना उचित नहीं है। इस पर गंभीरता से कार्रवाई हो। अगर कहीं कोई समस्या हो तो तत्काल शासन से संपर्क करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बीते चार वर्षों में बहुत अच्छी हुई है, इसे और बेहतर बनाए जाने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि जारी किए गए शस्त्र लाइसेंसों की सतत समीक्षा की जाए। पंचायत चुनावों के दृष्टिगत शस्त्र जमा कराने की कार्यवाही भी तेजी से पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव, अगले वर्ष के विधानसभा चुनाव का रिहर्सल सरीखा है। अराजक और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग अपनी कुत्सित कोशिश करेंगे। 

ऐसे लोगों पर एडीजी कार्यालय स्तर से भी नजर रखी जानी चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से फेक न्यूज अथवा समाज में वैमनस्य फैलाने वालों की सतत मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री शशि प्रकाश गोयल और प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री) संजय प्रसाद की भी उपस्थिति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed