फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath ordered to release theme and logo of Mahakumbh 2025 very soon.

Mahakumbh 2025: सीएम योगी ने महाकुंभ-2025 की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश, थीम व लोगो जल्द जारी करने को कहा

Wed, 24 May 2023 02:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 24 May 2023 02:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर अफसरों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभिन्न मंदिरों के सौंदर्यीकरण के अलावा इसके प्रचार-प्रसार और आने वाले भक्तों के लिए नागरिक सुविधाओं का विकास करने पर जोर देने की बात कही।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath ordered to release theme and logo of Mahakumbh 2025 very soon.
कुंभ मेला (फाइल फोटो) - फोटो : जय सिंह रावत

विस्तार

प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ मेला-2025 को भव्य बनाने के लिए सीएम योगी ने विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि महाकुम्भ मेला-2025 का लोगो और थीम जल्द से जल्द बना लिया जाए। साथ ही, प्रयागराज में पर्यटन विभाग द्वारा विभिन्न मंदिरों के सौंदर्यीकरण के अलावा इसके प्रचार-प्रसार और आने वाले भक्तों के लिए नागरिक सुविधाओं का विकास करने पर जोर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार हर बार की तरह 2025 में होने जा रहे महाकुंभ को भी वृहद स्तर पर आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। महाकुंभ-2025 में देश और दुनिया से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की बुनियादी जरूरतों के साथ ही सरकार उन्हें भव्य और दिव्य महाकुंभ का दर्शन भी कराएगी।

विज्ञापन


मंदिरों का होगा सौंदर्यीकरण 
महाकुंभ-2025 की तैयारियों को लेकर जो निर्देश दिए गए हैं, उनमें प्रयागराज स्थित भारद्वाज आश्रम, द्वादश माधव मंदिर, नागवासुकी मंदिर, दशाश्वमेध मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, अलोपशंकरी मंदिर, पड़िला महादेव मंदिर, पंचकोशी परिक्रमा पथ के अन्तर्गत आने वाले मंदिर, कोटेश्वर महादेव, कल्याणी देवी, डिजिटल कुंभ म्यूजियम, तक्षक तीर्थ, करछना, अक्षयवट या पलापुरी मंदिर, हनुमान मंदिर, फ्लोटिंग जेटी और रेस्टोरेन्ट, राही इलावर्त होटल, त्रिवेणी दर्शन और तीन प्रवेश द्वारा को सौन्दर्यीकरण कराने को कहा गया है। इसके अलावा महाकुम्भ-2025 के प्रचार-प्रसार के लिए ट्रैवल तथा टूर ऑपरेटर्स को आमंत्रित करते हुए कान्क्लेव का आयोजन करने, भारतीय एवं विदेशी भाषाओं में कुंभ के प्रचार-प्रसार के लिए पर्यटन साहित्य का प्रकाशन करने, प्रयागराज में अस्थाई टेन्ट कालोनी की स्थापना करने, आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्थाई बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशन पर पर्यटन सूचना केन्द्र बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - यूपी विधान परिषद चुनाव: सपा प्रत्याशियों ने अंतरात्मा की आवाज पर भाजपा विधायकों से मांगा वोट

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महाठग संजय शेरपुरिया से ईडी ने छह घंटे की पूछताछ, फंस सकते हैं कई नेता व अफसर


एडवेंचर गतिविधियों को भी किया जाएगा प्रोत्साहित 
यही नहीं, योगी सरकार ने अस्थाई थिमैटिक गेटों का निर्माण शुरु करने, साहसिक पर्यटन के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों तथा आयोजनों का संचालन (प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो, हॉट एयर बैलून-शों, ड्रोन-शो, एरो स्पोर्ट्स, हेलीकाप्टर ज्वॉय राइड, पैरा ग्लाइडिंग, पेरा मोटरिंग आदि) की व्यवस्था शुरू की जाए। पर्यटन सेवा प्रदाताओं (गाइड्स, आटों-रिक्शा ड्राइवर्स, वेन्डर्स बोटमैन) को प्रशिक्षण दिया जाए। सभी राज्यों की संस्कृति को दिखाते हुए पवेलियन की स्थापना की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed