{"_id":"646dcc784f535cb28e0fc7c8","slug":"ed-interrogated-to-fraud-sanjay-sherpuria-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Sherpuria: महाठग संजय शेरपुरिया से ईडी ने छह घंटे की पूछताछ, फंस सकते हैं कई नेता व अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sanjay Sherpuria: महाठग संजय शेरपुरिया से ईडी ने छह घंटे की पूछताछ, फंस सकते हैं कई नेता व अफसर
Wed, 24 May 2023 02:06 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 May 2023 02:06 PM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने महाठग संजय शेरपुरिया से छह घंटे तक पूछताछ की। उससे राजनेताओं, अफसरों और उद्योगपतियों से संबंधों के बारे में सवाल किए गए व केस खत्म कराने का भरोसा देने वाले जांच एजेंसियों के अफसरों के नाम भी पूछे गए।
विज्ञापन
जालसाज संजय राय शेरपुरिया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एसटीएफ टीम ने लखनऊ जेल में बंद जालसाज संजय राय शेरपुरिया से पूछताछ की है। ईडी एसटीएफ के असिस्टेंट डायरेक्टर के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम सुबह 10 बजे गोसाईगंज स्थित जिला कारागार पहुंची, जहां हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद शेरपुरिया से छह घंटे तक गहन पूछताछ की। बीते कई दिनों से लखनऊ में डेरा डाले नई दिल्ली की यह टीम उसके करीबियों के बारे में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो टीम ने शेरपु़रिया से उससे कई राजनेताओं, अफसरों और उद्योगपतियों से संबंधों के बारे में सवाल किए। साथ ही, जिन जांच एजेंसियों के अधिकारियों से गहरे संबंधों का हवाला देकर वह लोगों के केस खत्म कराने का झांसा देता था, उन अधिकारियों के नाम भी पूछे गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी बोले, 10 जून के बाद कोई भी पात्र किसान सम्मान निधि से वंचित नहीं रहेगा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सिविल सेवा में जोरदार लखनउवा पंच: प्रशासनिक सेवाओं में सफल होने वाले इन होनहारों ने सुनाई अपनी सक्सेस स्टोरी
अधिकारियों ने उद्योगपति गौरव डालमिया से लिए गए छह करोड़ रुपये किन कंपनियों में ट्रांसफर किए, इसे लेकर भी सवाल किए। ईडी के इस कदम के बाद शेरपुरिया के संपर्क में रहने वाले नेताओं और अफसरों की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है।
सूत्रों की मानें तो टीम ने ऐसे तमाम लोगों की फेहरिस्त तैयार की है, जिसे मुख्यालय भेजा जाएगा। इसके बाद इन सभी को नई दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय बुलाकर पूछताछ की जाएगी।