फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath meets to UP governor Anandi Ben Patel over cabinet expansion.

UP: यूपी में राजभर-दारा बनेंगे मंत्री, रालोद को भी कैबिनेट में मिलेगी जगह! सीएम योगी ने राज्यपाल से की मुलाकात

Sat, 02 Mar 2024 12:22 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Mar 2024 12:22 AM IST
सार

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात की। ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान सहित रालोद के एक या दो विधायक मंत्री बन सकते हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath meets to UP governor Anandi Ben Patel over cabinet expansion.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

योगी सरकार 2.0 का बहु-प्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होगा। शुक्रवार सुबह दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन जाकर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद 3 से 5 मार्च के बीच मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार रात दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के साथ मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक बैठक में सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भाजपा एमएलसी दारा सिंह चौहान के साथ रालोद के एक या दो विधायकों को मंत्री बनाने पर मंथन हुआ। रालोद के एक विधायक को कैबिनेट और दूसरे को राज्यमंत्री का पद देने पर भी चर्चा हुई। भाजपा के भी एक से दो विधायकों को मंत्री बनाने पर बात हुई है।
विज्ञापन

 


सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल शुक्रवार को वाराणसी गईं। उनका शनिवार शाम तक वापस लखनऊ लौटने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री शनिवार को गोरखपुर रहेंगे। उनका रविवार दोपहर तक वापस लखनऊ लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ऐसे में माना जा रहा है कि 3 मार्च को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। राज्यपाल को 3 मार्च की शाम को फिर राजधानी से बाहर जाना है। यदि रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हुआ तो 5 मार्च तक ही संभव होगा।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed