{"_id":"60b1fb6a2d0a014fda61094c","slug":"cm-yogi-adityanath-meeting-with-team-9-on-saterday-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में तेजी से घट रहा संक्रमण: प्रदेश का कोविड टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 0.8 व रिकवरी दर 96 प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में तेजी से घट रहा संक्रमण: प्रदेश का कोविड टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 0.8 व रिकवरी दर 96 प्रतिशत
Sat, 29 May 2021 01:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 29 May 2021 01:59 PM IST
सार
यूपी में कोरोना संक्रमण फैलने की दर तेजी से घट रही है। अब प्रदेश में कोरोना पॉजिटिविटी दर मात्र 0.8 प्रतिशत रह गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में कोरोना का खतरा धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। प्रदेश में टेस्ट, ट्रेस और ट्रीट की नीति के कारण आज सूबे में संक्रमण की दर घट कर मात्र 0.8 प्रतिशत रह गई है। वहीं, रिकवरी दर 96.10 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में बीते 24 घंटों में संक्रमण के 2,287 नए केस आए हैं, जबकि इसी अवधि में डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 7902 है। वर्तमान में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 46,201 है। इनमें से 26,187 लोग होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
16 लाख 21 हजार 743 प्रदेशवासियों ने अब तक कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर आरोग्यता प्राप्त की है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टीम-9 के साथ राज्य में कोरोना की स्थिति पर चर्चा करते हुए कही।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि बीते 24 घंटों में 3,30,289 सैम्पल की टेस्टिंग की गई है, इसमें 1,54,000 टेस्ट आरटीपीसीआर माध्यम से किए गए हैं। इस तरह अब तक उत्तर प्रदेश में 04 करोड़ 87 लाख 56 हजार 628 कोविड सैम्पल टेस्ट किए गए हैं। इतनी टेस्टिंग करने वाला उत्तर प्रदेश अकेला राज्य है।
उन्होंने कहा कि टीकाकरण, कोविड से बचाव का सुरक्षा कवर है। केंद्र और प्रदेश सरकार सभी नागरिकों को यह सुरक्षा कवर यथाशीघ्र प्रदान करने के लिए नियोजित प्रयास कर रही है। टीकाकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अब तक 34 लाख 24 हजार 355 लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज प्राप्त कर ली है। जबकि 01 करोड़ 42 लाख 43 हजार 355 लोगों ने टीके का पहला डोज प्रॉप्त कर लिया है। इस तरह, कुल 01 करोड़ 76 लाख 67 हजार 710 लोगों को वैक्सीन का कवर मिल चुका है। 18 से 44 आयु वर्ग के 18 लाख 22 हजार 374 लोगों ने अब तक टीका कवर प्राप्त कर लिया है।