फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath meet PM Modi in delhi after Dalit MP resentment

दलित सांसदों की नाराजगी के बाद दिल्ली में बढ़ी सरगर्मियां, पीएम मोदी से मिले सीएम योगी

Sun, 08 Apr 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Apr 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath meet PM Modi in delhi after Dalit MP resentment

दिल्ली में भाजपा नेताओं के जमावड़े से शनिवार को राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी रहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शाम को दिल्ली पहुंच गए। भाजपा के महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल दो दिन से दिल्ली में है। इन सभी नेताओं की दिल्ली में मौजूदगी के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहले से दिल्ली जाने का कार्यक्रम तय था। वह रविवार को दिल्ली से गुजरात जाएंगे जहां उन्हें एक कार्यक्रम में शामिल होना है। शनिवार शाम को दिल्ली में प्रधानमंत्री से भी उनकी भेंट भी पहले से तय थी। बताया जाता है कि इस बैठक में प्रदेश सरकार की कई योजनाओं के साथ ही राजनीतिक चर्चा भी हुई है। यह साफ नहीं हो सका है कि विधान परिषद चुनाव के प्रत्याशियों और दलितों सांसदों की नाराजगी के मुद्दे पर उनकी प्रधानमंत्री से कोई बातचीत हुई है या नहीं।
विज्ञापन


उधर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का शनिवार को शामली जिले में कार्यक्रम था। यहां से वह दिल्ली चले गए। निजी कार्यक्रम से हरिद्वार गए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय भी दिल्ली लौट गए। इन सभी नेताओं की दिल्ली में मौजूदगी से अटकलें लगी कि भाजपा में शीर्ष स्तर पर कई मसलों को लेकर चर्चा होनी है। हालांकि अधिकृत तौर पर इन नेताओं की राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ बैठक की पुष्टि नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद नहीं जा सके केशव
उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य से मीडिया कर्मियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इलाहाबाद नहीं जाने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि शामली का कार्यक्रम पहले से निर्धारित था। इसमें प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए थे। इसी कारण इलाहाबाद नहीं जा सके । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed