{"_id":"64573c6afead3e205006abfc","slug":"cm-yogi-adityanath-instructs-to-help-stranded-students-in-manipura-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर हिंसा: सीएम योगी ने यूपी के लोगों की मदद का दिया निर्देश, राहत आयुक्त को सौंपी गई समन्वय की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिपुर हिंसा: सीएम योगी ने यूपी के लोगों की मदद का दिया निर्देश, राहत आयुक्त को सौंपी गई समन्वय की जिम्मेदारी
Sun, 07 May 2023 07:49 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 07 May 2023 07:49 PM IST
सार
राहत आयुक्त प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि अब तक यूपी के 29 छात्रों के मणिपुर में फंसे होने की सूचना मिली है। ये छात्र वहां स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, मेडिकल और तकनीकी शिक्षण संस्थान में पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर में दो जनजाति समुदायों के बीच हो रही हिंसा में फंसे उत्तर प्रदेश के छात्रों को सोमवार से वापस सुरक्षित घर लेकर आया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद रविवार को शासन के अधिकारी हरकत में आए। मणिपुर सरकार से बात कर यूपी के छात्रों की सुरक्षा के इंतजाम के साथ उनकी घर वापसी की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
मणिपुर में फंसे उत्तर प्रदेश के छात्रों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम मदद की अपील जारी की थी। योगी ने अपील पर तुरंत संज्ञान लेते हुए गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को कार्यवाही के निर्देश दिए। संजय प्रसाद ने मणिपुर के मुख्य सचिव से फोन पर बात कर वहां फंसे यूपी के छात्रों की सुरक्षित घर वापस भेजने की व्यवस्था करने और वहां उनकी सुरक्षा करने का आग्रह किया। मणिपुर के मुख्य सचिव ने यूपी के छात्रों से संपर्क करने और उन्हें वापस भेजने के लिए एक आईएएस अधिकारी नामित किया है। उधर, राहत विभाग ने भी मणिपुर सरकार से संपर्क कर छात्रों को वापस लाने की कवायद शुरू की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - समाज कल्याण विभाग की पहल: यूपी के 35 हजार बच्चे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से करेंगे पढ़ाई
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी के 80 से ज्यादा छात्र फंसे, सिर्फ एक लीटर पानी पर गुजार रहे दिन; परिजनों की धड़कन बढ़ी
राहत आयुक्त प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि अब तक यूपी के 29 छात्रों के मणिपुर में फंसे होने की सूचना मिली है। ये छात्र वहां स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, मेडिकल और तकनीकी शिक्षण संस्थान में पढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ बच्चों से संपर्क कर उन्हें वहां फंसे प्रदेश के अन्य छात्रों की जानकारी जुटाने, उनके संबंध में 1070 पर सूचना देने के लिए कहा है। राहत आयुक्त ने बताया कि छात्रों को सोमवार से फ्लाइट के जरिये वापस यूपी लेकर आया जाएगा। छात्रों को उनके शिक्षण संस्थान से एयरपोर्ट तक सुरक्षित लाने की व्यवस्था मणिपुर सरकार करेगी।
तीन बच्चों ने आने से इनकार किया
राहत आयुक्त ने बताया कि तीन छात्रों ने अपना कोर्स पूरा करके ही वापस आने की बात कही है। उनका कहना है कि वह वहां फिलहाल सुरक्षित हैं।