{"_id":"61c80e62875ab52ef8482f1a","slug":"cm-yogi-adityanath-instructs-officers-for-vacciantion","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, टीकाकरण और तेज करें, बीते 24 घंटे में 59 नए संक्रमितों की हुई पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, टीकाकरण और तेज करें, बीते 24 घंटे में 59 नए संक्रमितों की हुई पुष्टि
Sun, 26 Dec 2021 12:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:10 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को टीकाकरण तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए टीके की जल्द व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार आगामी 3 जनवरी 2022 से 15 से 18 वर्ष के किशोर बच्चों को कोविड टीकाकरण का सुरक्षा कवर प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रारंभ होना है। इसी प्रकार, 10 जनवरी, 2022 से सभी कोरोना वॉरियर्स, हेल्थकेयर व फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 60 वर्ष से ऊपर की आयु के को-मॉर्बीडिटी वाले नागरिकों को, उनके डॉक्टर की सलाह पर कोविड वैक्सीन की प्री-कॉशन डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके दृष्टिगत वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। भारत सरकार से सतत संपर्क में रहें। कोविड टीकाकरण में उत्तर प्रदेश ने अब तक शानदार कार्य किया है। यह क्रम आगे भी जारी रहे, इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं। किशोरों के टीकाकरण के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री योगी ने ये निर्देश टीम-9 के साथ बैठक में दिए।
विज्ञापन
कोविड से बचाव के लिए ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति के सही क्रियान्वयन से प्रदेश में स्थिति नियंत्रित है। बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 82 हजार 587 सैम्पल की जांच में कुल 59 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 16 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 323 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 693 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 19 करोड़ 40 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण और 09 करोड़ 20 लाख से अधिक टेस्टिंग करके उत्तर प्रदेश टेस्टिंग और टीकाकरण देश में प्रथम स्थान पर है। यहां 06 करोड़ 88 लाख से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है। 12 करोड़ 51 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। इस प्रकार टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी में लगभग 85 फीसदी को पहली और 47 फीसदी लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है। वैक्सीनेशन को और तेज करने की जरूरत है।