{"_id":"5eedac4c136e8b38270b46c1","slug":"cm-yogi-adityanath-instructed-to-expedite-the-work-of-expressway-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गंगा एक्सप्रेस-वे को भविष्य में वाराणसी से जोड़ा जाए’, सीएम योगी ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गंगा एक्सप्रेस-वे को भविष्य में वाराणसी से जोड़ा जाए’, सीएम योगी ने दिए निर्देश
Sat, 20 Jun 2020 11:57 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए आवश्यक भूमि के अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने एक्सप्रेस-वे निर्माण की कार्यवाही को तेजी से आगे बढ़ाने और भविष्य में इसे वाराणसी में मल्टी मॉडल टर्मिनल से जोड़ने के निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ अवनीश अवस्थी ने शुक्रवार को गंगा एक्सप्रेस-वे की डीपीआर का प्रस्तुतिकरण किया। सीएम ने गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए ट्रांजेक्शन एडवाइजर की नियुक्ति के संबंध में सभी विकल्पों पर विचार करते हुए एक सप्ताह में ठोस प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए अनुभवी और कुशल प्रोफेशनल नियुक्त करने और एक्सप्रेस-वे के आसपास के क्षेत्रों को औद्योगिक विकास एवं व्यावसायिक उपयोग के रूप में पहले से ही चिह्नित करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं को न्यूनतम रखने के लिए प्रारम्भ से ही उपाय किए जाएं। यूपीडा के सीईओ ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए कैबिनेट की सैद्धान्तिक सहमति प्राप्त हो चुकी है। इसका डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है।