फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath inaugrated kamhariyaghat bridge in Ambedkar Nagar.

Ambedkar Nagar: मुख्यमंत्री योगी ने 194 करोड़ की लागत से बने कम्हरियाघाट पुल का किया लोकार्पण

Thu, 18 Aug 2022 06:14 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Aug 2022 06:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अंबेडकरनगर में कम्हरियाघाट पुल का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार में किए गए विकास कार्यों की चर्चा की।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inaugrated kamhariyaghat bridge in Ambedkar Nagar.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू नदी पर बने कम्हरियाघाट पुल का गुरुवार को समारोहपूर्वक लोकार्पण किया। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण 193 करोड़  97 लाख 20 हजार रुपए की लागत से हुआ है। यह पुल अंबेडकरनगर से गोरखपुर जनपद को सीधे जोड़ता है। 

विज्ञापन


दोपहर बाद पुल के दूसरे छोर स्थित गोरखपुर जनपद की सीमा में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधि विधान से पुल का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि यह पुल पूर्वांचल में विकास के नए द्वार खोलेगा। पुल के निर्माण को लेकर हुए प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि पुल बनाकर हमने लोगों को जोड़ने का काम किया है। तेजी से विकास के कार्य हो रहे हैं। तमाम उपलब्धियों का उन्होंने विस्तार से जिक्र किया। 
विज्ञापन


उधर पुल फीता काटकर लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री ने कार से पुल का जायजा भी लिया। पूरे पुल का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला अंबेडकरनगर के कम्हरिया तक आया और यहीं से वापस पुल की तरफ मुड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अंबेडकरनगर सीमा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन और पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा लगातार मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बीते दिनों शहीद हुए भगवान सिंह के परिजनों से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed