{"_id":"64ef26d4ec714e9894043093","slug":"cm-yogi-adityanath-in-barabanki-addressed-the-flood-victims-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: मुख्यमंत्री योगी ने महादेवा के किए दर्शन, बाढ़ पीड़ितों से बोले- सरकार कॉलोनी बनाकर देने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: मुख्यमंत्री योगी ने महादेवा के किए दर्शन, बाढ़ पीड़ितों से बोले- सरकार कॉलोनी बनाकर देने को तैयार
Wed, 30 Aug 2023 06:20 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Aug 2023 06:20 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है और उन्हें कॉलोनी बनाकर देने के लिए तैयार है। उन्होंने बाराबंकी में महादेवा में दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार एक एक बाढ़ पीड़ित के साथ खड़ी है। बाराबंकी में बाढ़ के स्थाई हल के लिए कॉलोनी बनाकर देने की योजना बना चुकी है। बांध के इस पार बाढ़ पीड़ितों को बसाने के लिए प्रशासन द्वारा घर बनाकर दिए जाने की योजना है और यदि बाढ़ पीड़ित तैयार होते हैं तो हम एक अच्छी कॉलोनी यहां पर बसाएंगे। मुख्यमंत्री बुधवार को रामनगर तहसील इलाके के महादेवा ऑडिटोरियम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण एवं राहत सामग्री के वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
योगी ने कहा कि प्रदेश के 75 जनपदों में से 37 जनपदों में सामान्य से कम बारिश हुई है या सूखे के हालात है। जबकि बाकी जनपदों में से कुछ में बाढ़ या अन्य आपदाएं आई हैं। योगी ने कहा कि बाढ़ का खतरा अभी सितंबर तक है। नदी जिन नए स्थान पर कटान कर रही है वहां बरसात के बाद कार्य योजना बनाकर काम किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ऑडिटोरियम में बुलाए गए बाढ़ पीड़ितों को राहत किट का वितरण किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों से सीधा संवाद भी किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने की घोषणा, अगले साल से कन्या सुमंगला के लाभार्थियों को 25 हजार रुपये देगी सरकार
ये भी पढ़ें - बिजली चोरी रोकने के लिए सख्त हुई योगी सरकार, ऑन द स्पाट होगा फैसला, कड़ी कार्रवाई होगी
इस मौके पर खाद रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश शर्मा, सांसद उपेंद्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक साकेंद्र वर्मा, दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश आदि मौजूद रहे।
योगी बोले, महादेव ने बुला ही लिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माइक संभालते ही ॐ पार्वती पतये नमः मंत्र का जाप किया। कहा कि इस बार में महादेवा नहीं आ पाए थे। मगर भगवान लोधेश्वर महादेव ने बुला ही लिया। उनके इतना कहते ही पंडाल में मौजूद लोगों ने बम बम भोले का उद्घोष करना शुरू कर दिया।