{"_id":"60d95c638ebc3e72db02a573","slug":"cm-yogi-adityanath-has-1-million-follower-on-koo","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: स्वदेशी एप कू पर भी सीएम योगी का जलवा, 4 महीने में ही बनें 10 लाख से अधिक फालोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: स्वदेशी एप कू पर भी सीएम योगी का जलवा, 4 महीने में ही बनें 10 लाख से अधिक फालोवर
Mon, 28 Jun 2021 10:51 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:51 AM IST
सार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वदेशी एप कू पर तेजी से फॉलोवर बढ़ रहे हैं। इस समय इस सोशल मीडिया एप पर उनके वन मिलियन फॉलोवर हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ती जा रही है। आज स्वदेशी एप कू पर उनके फॉलोवर की संख्या वन मिलियन पहुंच गई है।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ का अकाउंट कू पर फरवरी 2021 में खुला था। 4 महीने में ही उनके 10 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं।
उधर, ट्विटर पर भी योगी आदित्यनाथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से कई साल बाद आने के बाद भी फॉलोवर्स की संख्या में उनसे काफी आगे निकल गए हैं।
अखिलेश यादव ट्विटर पर जुलाई 2009 में ही आ गए थे जबकि योगी आदित्यनाथ सितंबर 2015 में ट्विटर पर आए। फिलहाल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टि्वटर पर अखिलेश यादव से 47000 फॉलोअर्स आगे हैं।
विज्ञापन