फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cm Yogi Adityanath get emotional to Remembering martyrs of Pulwama

पुलवामा के शहीदों को याद करके रोए सीएम योगी, बोले- आतंक के खात्मे के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध

Fri, 22 Feb 2019 09:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 22 Feb 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
Cm Yogi Adityanath get emotional to Remembering martyrs of Pulwama
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ - फोटो : अमर उजाला

‘युवाओं के मन की बात-मुख्यमंत्री के साथ’ कार्यक्रम में पुलवामा के शहीदों को याद करते हुए सीएम रोने लगे। मंच पर उन्होंने गमछे से अपने आंसू पोछे। इस दौरान पूरा हॉल भावुक हो उठा। सीएम को सामान्य होने में करीब दो-तीन मिनट लगे।

विज्ञापन


बीटेक पहले साल के छात्र आदित्य ने पूछा जम्मू-कश्मीर में एक के बाद एक घटनाएं हो रही हैं। आपकी सरकार (केंद्र में भाजपा की सरकार) इन्हें रोकने के लिए क्या प्रभावी कदम उठा रही है। योगी ने कहा कि जिस तरह से दीपक बुझने से पहले तेजी से जलता है, उसी तरह से आतंकवाद समाप्ति की ओर है और हताशा में आतंकी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। योगी ने कहा, मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि आतंकवाद के खात्मे के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। पुलवामा कांड के मास्टर माइंड समेत कई आतंकियों को तत्काल मार गिराया गया। इतना कहते ही योगी आदित्यनाथ की आंखों से आंसू झरने लगे।
विज्ञापन


कुछ ही मिनट बाद स्वयं को संभालते हुए योगी ने कहा, शुक्रवार की रात यूपी में भी हमने एक ऑपरेशन किया है। जिसमें पुलवामा कांड से जुड़े आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। अभी पूछताछ चल रही है। इसलिए इस बारे में मैं ज्यादा रहस्योद्घाटन नहीं करना चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed