{"_id":"63e48cabcdf57fabd10ea6df","slug":"cm-yogi-adityanath-expresses-grief-on-a-accident-in-greater-noida-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मुख्यमंत्री योगी ने नोएडा सड़क हादसे पर जताया शोक, अफसरों को राहत कार्य करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मुख्यमंत्री योगी ने नोएडा सड़क हादसे पर जताया शोक, अफसरों को राहत कार्य करने के दिए निर्देश
Thu, 09 Feb 2023 11:41 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:41 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में हुए सड़क हादसे में गहरा दुख व्यक्त करते हुए अफसरों को मौके पर जाकर राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में हुए सड़क हादसे में जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है और दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
बादलपुर कोतवाली इलाके क्षेत्र के जीटी रोड स्थित हीरो मोटर्स कंपनी के सामने सड़क पार कर रहे कर्मचारियों को रोडवेज डिपो की बस ने टक्कर मार दी। जिसमें चार कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि तीन कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ में कल से लगेगा महामेला, इन्वेस्टर्स समिट और जी-20 के लिए तैयारियां पुख्ता
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - समिट में एक घंटा 50 मिनट बिताएंगे प्रधानमंत्री मोदी, निगाहें नई घोषणाओं पर
मुख्यमंत्री योगी ने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य कराने के निर्देश दिए हैं साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
जीटी रोड स्थित हीरो मोटर्स कंपनी की बुधवार रात में साढ़े ग्यारह बजे शिफ्ट छूट रही थी। उसी समय दादरी की तरफ से नोएडा की ओर जा रही नोएडा डिपो की रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे कर्मचारियों को टक्कर मार दी।