{"_id":"63c45ede32893246942ac872","slug":"cm-yogi-adityanath-expressed-grief-over-the-plane-crash-in-nepal-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal Air Crash : मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख, पार्थिव शरीर लाने के लिए विदेश मंत्रालय से समन्वय के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nepal Air Crash : मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख, पार्थिव शरीर लाने के लिए विदेश मंत्रालय से समन्वय के निर्देश
Mon, 16 Jan 2023 01:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 16 Jan 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल में हुई विमान दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नेपाल में हुई विमान दुर्घटना अत्यंत दु:खद है। भारतीय नागरिकों समेत काल-कवलित हुए सभी लोगों के प्रति उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में काल-कवलित हुए यूपी के लोगों के पार्थिव शरीर को लाने की व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को विदेश मंत्रालय से समन्वय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर काठमांडू से आ रहा 72 सीटों वाला यात्री विमान कल दिन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में अब तक 68 लोगों की जान जा चुकी है। बचाव कार्य जारी हैं। फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। हादसे की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है। विमान में कुल 10 विदेशी नागरिक भी शामिल थे, जिनमें पांच भारत के थे। इनमें से किसी के भी बचने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी देते हुए यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि यति (Yeti) एयरलाइंस के विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। इसमें दो बच्चों समेत 15 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। विमान पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन
पोखरा हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना के मद्देनजर नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' और गृह मंत्री रबी लामिछाने विमान हादसे वाली जगह का दौरा कर सकते हैं। दोनों आज ही पोखरा पहुंचेंगे। हादसे के कारणों की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। हादसे के बाद नेपाल में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।
काठमांडू से 10.33 बजे भरी थी उड़ान
नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) ने बताया कि येती एअरलाइंस के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी। पोखरा इस हिमालयी देश में एक मशहूर पर्यटक स्थल है। हवाईअड्डा प्राधिकरण के मुताबिक, विमान में 53 नेपाली, पांच भारतीय, चार रूसी, दो कोरियाई, एक-एक आयरिश, अर्जेंटीना और फ्रांसीसी नागरिक सवार थे।