फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath discusses about the prepration of Milkipur assembly seat.

मिल्कीपुर उपचुनाव: तैयारियों से रुबरु हुए मुख्यमंत्री योगी, बोले- कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें

Thu, 05 Sep 2024 06:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Sep 2024 06:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा सीट की तैयारियों को परखा। उन्होंने सरयू अतिथि गृह में प्रभारी मंत्री और जिलाध्यक्ष से पूरा ब्योरा लिया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath discusses about the prepration of Milkipur assembly seat.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की तैयारियों से भी रुबरु हुए। जिले के प्रभारी और प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह से उन्होंने इस बारे में ब्योरा लिया। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त को एकजुट होकर बूथ स्तर पर काम करने की जिम्मेदारी सौंपी।

विज्ञापन


सीएम योगी बृहस्पतिवार को अयोध्या दौरे पर थे। रामनाथ स्वामी मंदिर में आयोजित महाकुंभाभिषेक व कारसेवकपुरम में सिंहल फाउंडेशन की ओर से आयोजित भारतात्मा पुरस्कार समारोह में शामिल होने के बाद रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन कर सीएम योगी सरयू अतिथि गृह पहुंचे। यहां पर प्रभारी मंत्री, जिलाध्यक्ष और दोनों विधायकों के साथ हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास भी मौजूद रहे। सबसे पहले सीएम ने प्रभारी मंत्री से उपचुनाव की सांगठनिक तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। इसी कड़ी में जिलाध्यक्ष से भी मुखातिब हुए।
विज्ञापन


उपचुनाव पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर बूथ स्तर पर काम करें। बूथों पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाए। संपर्क और संवाद के माध्यम से मतदाताओं तक केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए। विपक्ष के झूठ और फरेब को भी उजागर करने के प्रयास हों। यह कोशिश रहे कि वोटर विपक्षी दलों की ओर से फैलाए गए किसी भी तरह के भ्रम में न फंसने पाएं। इसे लेकर विशेष रूप से सजगता बरतनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आने वाले समय में पार्टी के युवा और महिला मोर्चा के साथ अन्य आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने की भी मंशा जताई। इसके लिए तैयारी करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि सभी मोर्चा के पदाधिकारियों को भी उपचुनाव में जिम्मेदारी दी जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष के साथ दोनों विधायकों ने उपचुनाव में बड़े मतों के अंतर से जीत सुनिश्चित करने के प्रति सीएम योगी को आश्वस्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed